भूजल संरक्षण दिवस

जल बचाओ, जीवन बचाओ
जल का महत्व सब समझ जाओ।

जल से जीवन जल से जहान
जल से प्रकृति जल से प्राण।

जल से झरने बहते झर- झर
जल से नदियाँ करतीं कल कल।

जल से वृक्षों की हरियाली
जल से फूलों में है लाली।

जल से खेतों में फसलें महके
जल से पेड़ों पर चिड़िया चहके।

जल से जीवित जग ये सारा
जल से ही है मन प्राण हमारा।

जल को व्यर्थ न बहने देना
जल संरक्षण का महत्व समझना।

रचयिता
लक्ष्मी बुटोला,
सहायक अध्यापक,
रा.प्रा.वि. बीना,
विकास खण्ड-अगस्त्यमुनि,
जिला-रुद्रप्रयाग।

Comments

  1. अति सुंदर,👌👌👌

    ReplyDelete
  2. मेरी कविता को विचारशक्ति में स्थान देने हेतु मिशन शिक्षण संवाद की सम्पूर्ण टीम का हार्दिक आभार 🙏

    ReplyDelete

Post a Comment

Total Pageviews