अफ्रीका महाद्वीप

गांधी तुल्य नेल्सन मंडेला हैं जहाँ महापुरुषों की शान।
सोने और हीरे की खानें हैं यहाँ खनिज संपदा की पहचान।।

गांधीजी ने शुरू किया यहाँ रंग भेद विरोधी अभियान।
इस आंदोलन ने ही लगाया रंग भेद पर पूर्ण विराम।।

नील, नईजर और लिंपोपो हैं बड़ी नदियों के नाम।
मेडागास्कर और सवाना पर्यटक स्थलों की पहचान।।

अफ्रीकी देशों में आते जिम्बाब्वे, जांबिया, कांगो और सूडान।
और यहाँ पर पाया जाता कालाहारी, सहारा रेगिस्तान।।

मिश्र और कार्थेज हैं मानव सभ्यता के स्थान।
और पिरामिड को मिलता है विश्व धरोहर में सम्मान।।

जैव विविधता के दर्पण में अफ्रीका का रूप विशाल।
यहाँ जंगलों में मिलते ऊँचे हाथी शेर विकराल।।

रचयिता
विद्योत्तमा मिश्रा,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय अजबपुर,
विकास खण्ड-मुरादनगर,
जनपद-गाजियाबाद।

Comments

Total Pageviews