उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश

उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश
गंगा, यमुना सरस्वती का संगम यहाँ आबाद है
नाम जहाँ ये मिलता........उसका इलाहाबाद है

उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश
मथुरा में कान्हा मिलते, तो वृन्दावन राधे का है
डेढ़ कोस का गोवर्धन बस छिंगली पे साधे का है

उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश
शाहजहाँ की यादों से पूरा आगरा है भरा हुआ
ताजमहल रूप अनोखा जो विश्व प्रसिद्ध हुआ

उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश
कानपुर उद्योग नगरी, लखनवी चिकन क्या कहने
हर एक किमी.पर बदले बोली, भाषा और गहने

उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश
फिरोजाबाद की चूड़ियाँ सुहागिन का श्रंगार बनीं
लाल ,गुलाबी, नीली, पीली हाथों में उसके सजीं

उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश
कन्नौज का इत्र लगाकर, दुनिया में छा जाओगे
अलीगढ़ के तालों से घनघोर सुरक्षा पा जाओगे

उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश
पीतल नगरी, मुरादाबाद, एक शहर गाजियाबाद
नोएडा की है छवि निराली, हर कोना है आबाद

उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश
वीरांगनाओं का प्रदेश उत्तर प्रदेश कहलाता है
हर बड़ा कवि, कलाकार घर द्वार यहाँ पाता है

रचयिता
डा0 रश्मि दुबे,
प्राथमिक विद्यालय उस्मान गढ़ी,
जनपद-गाजियाबाद।

Comments

Total Pageviews

1165086