आजादी के महानायक सुभाष चन्द्र बोस जी

भारतवासी याद रखेंगे,

जिनकी अमर कहानी।

आजादी के महानायक थे,

सुभाषचंद्र  बोस सेनानी।।


शत-शत नमन करें हम उनको,

आओ शीश झुकायें।

देश की आजादी हित जो,

अपना सर्वस्व लुटाये।


क्रान्ति की ज्वाला को था जगाया,

भरा था अप्रतिम जोश।

आजाद हिंद की फौज बनाकर,

गोरों से लड़े सुभाष बोस।।


नेता जी उपनाम मिला और,

दिया जय हिंद का नारा।

उनके संघर्षों को सदा ही,

याद  रखेगा देश हमारा।।


रचयिता
अशोक कुमार,
सहायक अध्यापक,
कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय रामपुर कल्याणगढ़,
विकास खण्ड-मानिकपुर,
जनपद-चित्रकूट।



Comments

Total Pageviews