आओ गणतंत्र दिवस मनाएँ

आओ हम सब मिलकर

72वाँ गणतंत्र दिवस मनाएँ

 देश की गरिमा बढ़ाएँ

झंडा ऊँचा रहे हमारा

आओ गणतंत्र दिवस मनाएँ।।


उसके बारे में समझाएँ

कैसे बना संविधान हमारा

जो हमको सबसे प्यारा है

 वो गणतंत्र दिवस हमारा।।


26 जनवरी सन 1950 को

लागू हुआ संविधन यहाँ

भारत ने तब अपना भाग्य रचा

तब  भारत गणराज्य बना।।


जहाँ  हम  भारत के लोग ही

संविधान की संप्रभुता बन गये


सम्प्रभुता,  समाजवाद, पंथनिपेक्ष

लोकतांत्रिक, गणराज्य, न्याय

स्वतंत्रता, समानता और अखंडता

 संविधान की ये ताकत 

को स्वीकार कर एक नए 

इतिहास रच गए।।


तब देश के प्रथम  राष्ट्रपति 

बन डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद प्रथम

नागरिक बने

21तोपों से विजय चौक

पर सलामी दी जाती।।


लाल किले पर  राष्ट्रपति

  तिरंगा झंडा फहराते

विभिन्न राज्यों की झांकियों

की झलकियों से सम्पूर्ण

 भारत दर्शन  कराते।।


रचयिता
माधुरी पौराणिक,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय हस्तिनापुर,
विकास खण्ड-बड़ागाँव,
जनपद-झाँसी।



Comments

Total Pageviews