स्वतंत्र भारत का संदेश

भेज देओ सबको संदेश....मेरे मितवा

चमकेगो जग में मेरो देश....मेरे मितवा


जल, थल, नभ सेना भईं ताकतवर, 

कोई ना पार उससे  पा सके। 

सीमा पे राफेल डट गयो ऐसे

शत्रु ना आँख उठा सके।। 

सब सुख मिल जाएँगे अपने ही घर में, 

सुन लै, जो बस गए विदेश.....मेरे मितवा...... 

चमकेगो जग में मेरो देश....मेरे मितवा।। 

 

शत्रु अब कोई पाँव ना धर सके, 

धरती पै हिंदुस्तान की। 

सीढ़ियाँ सफलता की चढ़ रहा देश ये, 

नजरें लगी है जहान की।। 

सोन चिरैया फिर से देश ये बनेगौ

साधुन नै दये उपदेश, 

मेरे मितवा......

चमकेगो जग में मेरो देश....मेरे मितवा


भेज देओ सबको संदेश....मेरे मितवा

 चमकेगो जग में मेरो देश....मेरे मितवा


रचयिता

पूनम गुप्ता,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय धनीपुर,
विकास खण्ड-धनीपुर,
जनपद-अलीगढ़।

Comments

Total Pageviews