आओ तिरंगा फहराते हैं

 चलो सभी मिलकर पूर्ण स्वराज की खुशियाँ मनाते हैं,

गणतंत्र दिवस पर आओ तिरंगा फहराते हैं,

शहीद वीरों के सम्मान की गाथा सुनते सुनाते हैं,

चलो सभी मिलकर गणतंत्र दिवस मनाते हैं।


15 अगस्त सन 47 को भारत आजाद हुआ था,

हजारों देशभक्तों के बलिदान की भेंट के बाद हुआ था,

आओ मिलकर उनको श्रद्धा सुमन चढ़ाते हैं,

चलो सभी मिलकर पूर्ण स्वराज की खुशियाँ मनाते हैं।


26 जनवरी 1950 का शुभ दिन आया था,

देश ने अपना सम्मान और कानून बनाया था, 

संविधान समिति की हम सब गुण गाथा गाते हैं,

चलो सभी मिलकर पूर्ण स्वराज की खुशियाँ मनाते हैं।


जो शहीद हुए उनको बारम्बार ‌शीश नवाते हैं,

72वें  गणतंत्र दिवस पर तिरंगा झंडा कहलाते हैं। 

कितने सैनिक बॉर्डर पर देश की रक्षा करते हैं,

वक्त आने पर प्राणों को आहूत भी करते हैं,

उनकी याद में अमर ज्योति की मशाल जलाते हैं,

आओ मिलकर पूर्ण स्वराज की खुशियाँ मनाते हैं।


रचयिता

डॉ0 प्रीति चौधरी,

सहायक अध्यापक,

उच्च प्राथमिक विद्यालय सुनपेड़ा,

विकास खण्ड-सिकंदराबाद,

जनपद-बुलंदशहर।



Comments

Post a Comment

Total Pageviews