महात्मा गांधी

आओ सुनाएँ तुमको हम, 

उस महापुरुष की गाथा। 

एक धोती पर जिसने, 

अपना पूरा जीवन काटा।। 


दिखने में थे साधारण, 

पर अंग्रेज भी घबराये थे। 

आजादी के खातिर वो, 

कई बार जेल हो आये थे।। 


अहिंसा परमो धर्म का, 

सिद्धांत अपनाया था। 

विभिन्न आंदोलनों से, 

देश आजाद कराया था।। 


आज हम सब सारे उनको, 

बापू कहकर बुलाते हैं। 

महात्मा गांधी आज देश के, 

राष्ट्रपिता कहलाते हैं।। 


रचयिता
शहनाज बानो,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय भौंरी -1,
विकास क्षेत्र-मानिकपुर,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews