लक्ष्य

 बस एक लक्ष्य

 मेहनत का  रंग

 धैर्य, साहस, समर्पण

 बस सफलता ही सफलता।


 लक्ष्य से प्रेम

 ईमानदार कोशिश

 हार का  डर नहीं 

बस सफलता ही सफलता।


 अपनी हिम्मत 

 अपनी सोच

 बातों का डर नहीं

 बस सफलता ही सफलता।


 असफल लोगों से दूरी

 सकारात्मक सोच

 साफ हृदय

 बस सफलता ही सफलता।


 स्वयं से स्पर्धा

 स्वयं में सुधार

 स्वयं की समालोचना

 फिर सफलता ही सफलता।


 स्त्री-पुरुष का भेद नहीं

 आत्मशक्ति पर भरोसा

 आलोचना का भय नहीं

 फिर सफलता ही सफलता।


 क्या कहेंगे परवाह नहीं

 नकारात्मक सोच से दूरी

 एक सही दिशा

 बस सफलता ही सफलता।


 अपनों का साथ

 भरोसा, प्यार और विश्वास

 आत्मशांति

 बस सफलता ही सफलता।


रचयिता

सुधा गोस्वामी,
सहायक शिक्षिका,
प्रथमिक विद्यालय गौरिया खुर्द,
विकास क्षेत्र-गोसाईंगंज,
जनपद-लखनऊ।



Comments

Total Pageviews