भारत का सम्मान तिरंगा

जन-जन का है मान तिरंगा,

अनुपम, अद्भुत, प्यारा।

भारत का सम्मान तिरंगा,

जगत में सबसे न्यारा।।


याद दिलाता उन वीरों की,

जिन्होंने प्राण गँवाए।

आजादी की खातिर चढ़,

फाँसी पर भी मुस्काए।

तोड़ गुलामी की जंजीरें,

दिया वतन है प्यारा। 

भारत का सम्मान...............


दिन पन्द्रह अगस्त सैंतालिस,

मिली हमें आजादी।

देश के कोने-कोने में,

बह चली पवन सुधा की।

अपने देश में अपना शासन,

वक्त बदल गया सारा।

भारत का सम्मान.............


लिखित देश का संविधान,

लागू हुआ सन् पचास को।

दुनिया में गणतंत्र हमारा,

यश, सम्मान को प्राप्त हो।

26 जनवरी अमर रहे,

बन आसमान का तारा।

भारत का सम्मान...............


रचयिता
अरविन्द कुमार सिंह,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय धवकलगंज, 
विकास खण्ड-बड़ागाँव,
जनपद-वाराणसी।

Comments

Total Pageviews