आओ स्कूल चलें हम

आओ बच्चों स्कूल चलें हम,

समय से घर से निकलें हम।

खत्म हो गयी है छुट्टी अब,

चलो, चलो स्कूल चलें हम।।


प्रतिदिन स्नान-ध्यान करें हम,

नित्य क्रिया समय पर करें हम।

एक बात का ध्यान है रखना,

सुबह खाली पेट ना चलें हम।।


जो भी मिल जाए समय पर,

वह भोजन कर लें हम।

अगर खाना ना बना हो तो,

गुड़, लाई, चना खा लें हम।।


रोटी-सब्जी गर हो रात की,

उसको भी खा सकते हम।

बस खराब न हो वह खाना,

इतना तो ध्यान रखें हम।।


सुबह के नाश्ते से हमको,

मिलती है दिनभर की ऊर्जा।

अगर खाली पेट रह गये तो,

हो जायेगा ढीला दिमाग़ का पुर्जा।।


अभिभावक गण से यही निवेदन,

बच्चों को खाली पेट न भेजें।

सेहत-शिक्षा सब है ज़रूरी,

दोनों को बराबर सहेजें।।


रचनाकार
रुखसाना बानो,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय अहरौरा,
विकास खण्ड-जमालपुर,
जनपद-मीरजापुर।

Comments

Total Pageviews