महिला सशक्तिकरण विशेषांक-301

👩🏻‍🏫 *महिला सशक्तीकरण विशेषांक-301*👩🏻‍🏫

*दिनांक- 29.07.2024*
*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष एवं सफ़लता की कहानी*


नाम:- सुमन‌ बिष्ट
पद/कार्य- प्र० अ०
विद्यालय/ पता- रा० प्रा० वि० कालाडुंगरा
विकासखण्ड - लमगड़ा
जनपद - अल्मोड़ा
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*👇
★प्रथम नियुक्ति तिथि- 10 अगस्त 2013 रा० प्रा० वि० सिलानी, हवालबाग, अल्मोड़ा
★ 2018 अगस्त से  जून 2021 तक रा० प्रा० वि० गेवापानी, हवालबाग, अल्मोड़ा
★वर्तमान  नियुक्ति तिथि -  03 जुलाई 2021
★विद्यालय की समस्यायें एवं समाधान -
1- विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन हेतु प्रयास।
2- अति दुर्गम क्षेत्र होने के कारण अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना।
3- समय-समय पर अभिभावकों से व्यक्तिगत सम्पर्क स्थापित करना।
4- अभिभावकों के सहयोग व स्वंय के प्रयास से‌ वर्तमान विद्यालय में बिजली व‌ पानी की व्यवस्था कराना।
5- समय-समय पर होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं का प्रतिभाग।
6- कोरोना काल में छात्र-छात्राओं के‌ लिए वर्कशीट निर्माण व‌ आनलाइन कक्षाओं का आयोजन।
7- कोरोना काल में मिशन शिक्षण संवाद के साथ जुड़कर उपयोगी शैक्षिक सामग्री का निर्माण व बच्चों के साथ सांझा किया गया।
8- विद्यालय में छात्र-छात्राओं के जन्मदिन, प्रतिभा दिवस, विशेष भोज व अन्य क्रियाकलापों का आयोजन।
9- स्वयं के प्रयास से नि:शुल्क कैम्प का आयोजन।
   विद्यालय और विद्यार्थियों की उपलब्धियां -
1- सपनों की उड़ान, बाल मेला , क्रीड़ा प्रतियोगिता खेल महाकुंभ में छात्र- छात्राओं को विकासखण्ड व जिला स्तर पर प्रथम व‌ द्वितीय स्थान प्राप्त।
2- 2016 व 2018 में एक-एक छात्र का नवोदय विद्यालय में चयन।
3- जिला स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में एक छात्रा को तृतीय स्थान प्राप्त।
     छात्र उपस्थिति व विद्यालय की उपलब्धियां -
1- छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति।
2- प्रत्येक माह 100% उपस्थिति वाले छात्र/छात्रा को पुरस्कृत किया जाता है।
3- दीवार पत्रिका निर्माण, टी०एल०एम० निर्माण व अवसर विशेष पर छात्र-छात्राओं के द्वारा मासिक पत्रिका निर्माण किया जाता है।
4- प्रतिवर्ष छात्र/छात्र-छात्राओं को स्वयं के प्रयास से शैक्षिक भ्रमण हेतु ले जाया जाता है।
★ कार्यक्षेत्र की उपलब्धियां -
1-  नामांकन में निरन्तर वृद्धि।
2- छात्र -छात्राओ की सक्रिय भागीदारी में वृद्धि।
3- अभिभावकों की जागरूकता व‌ सक्रिय भागीदारी।
   * स्वयं की उपलब्धि- संकुल व‌ विकासखण्ड स्तर पर शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित।
   * विद्यालय व छात्र/छात्र-छात्राओं की नियमित प्रगति।
   * विद्यालय में सीमित संसाधनों के साथ स्वयं के प्रयासों से रीडिंग कार्नर व पुस्तकालय का निर्माण।
   * मिशन कोशिश व F.l.N. प्रशिक्षण में क्रमशः जनपद व विकासखण्ड स्तर पर मास्टर ट्रेनर के रूप में सक्रिय भागीदारी।
    * मिशन शिक्षण संवाद के तत्वावधान में आयोजित सांयकालीन आनलाइन कक्षाओं में भागीदारी।
    * समय-समय पर अजीम जी प्रेम जी फाउंडेशन व डाइट द्वारा आयोजित सेमिनार व कार्यक्रमों में प्रतिभागिता।
  * मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश -  मिशन शिक्षण संवाद स्वयं सेवी शिक्षकों का ऐसा समूह है जो‌ निस्वार्थ भाव से छात्र हित में संलग्न है। यह एक ऐसा मंच है जो सभी शिक्षकों को सीखने और सिखाने के साथ -साथ अपनी क्षमताओं को निखारने के अवसर भी प्रदान करता है।

_✏️संकलन_
ज्योति कुमारी
*📝टीम मिशन शिक्षण शक्ति संवाद*

Comments

Total Pageviews