दैनिक शैक्षिक संकलन

*मिशन शिक्षण संवाद जनपद प्रतापगढ़*
🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️

जनपद प्रतापगढ़ के परिषदीय विद्यालयों में आज दिनाँक  20 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाली गतिविधियों की कुछ झलकियाँ-
🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️
💁🏻‍♂️ आज दिनांक 20 जुलाई 2024 को कम्पोजिट स्कूल शंकर दयाल रोड, नगर क्षेत्र , प्रतापगढ़ के बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय चंद्र दिवस।*🚀🚀
इस अवसर पर कक्षा 5,6,7, और 8 के छात्रों के बीच 
*चांद पर मनुष्य* विषय पर प्रश्नोत्तरी , कविता व कहानी प्रतियोगिता  आयोजित की गई।
सभी बच्चों ने अपनी क्षमता के अनुसार प्रयास किया। सभी बच्चों एवं शिक्षिकाओ का प्रयास सराहनीय रहा । तृषा सोनी, श्रेया सिंह, जुबैदा उमर, अंशिका गौतम, प्रिया विशाल, अहम   का प्रयास सर्वोत्तम रहा।सभी  प्रतियोगी बच्चों को स्टेशनरी उपहार स्वरूप देकर प्रोत्साहित किया गया।

  बच्चों के बीच नील आर्मस्ट्रांग तथा भारत द्वारा चांद पर की गई गतिविधियों के बारे में विस्तार से  आई.सी.टी. के माध्यम से चर्चा  कराई।

🙏🏻सादर
*श्रीमती मीनाक्षी पांडे*
 प्रधानध्यापिका (प्राथमिक)
*कम्पोजिट स्कूल शंकर दयाल रोड* नगर क्षेत्र , प्रतापगढ़

🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️

💁🏻‍♂️ आज दिनांक 20 जुलाई 2024 को उच्च प्राथमिक विद्यालय ठनेपुर गोपापुर पट्टी प्रतापगढ़ में "चंद्र दिवस" के उपलक्ष्य में विज्ञान शिक्षिका द्वारा प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग , एवं बच्चो को चंद्रमा के बारे में  जानकारी दी गई साथ ही समस्त स्टाफ और बच्चों के साथ मिल  कर पौधे लगाए गए l

🙏🏻 साभार 
*प्रीती मौर्या* 
सहायक शिक्षिका 
*उच्च प्राथमिक विद्यालय  ठनेपुर गोेपापुर* पट्टी प्रतापगढ़

🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️

💁🏻‍♂️ आज 20 जुलाई को प्राथमिक विद्यालय जगापुर बाबागंज प्रतापगढ़ में समस्त शिक्षक और बच्चों ने मिलकर वृक्षारोपण किया l

🙏🏻 साभार 
*श्रीमती अंजू सरोज* 
सहायक शिक्षिका 
*प्राथमिक विद्यालय जगापुर* बाबागंज प्रतापगढ़ l

🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️

Saturday special activity 
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

  💁🏻‍♂️ आज प्राथमिक विद्यालय हीरागंज बाबागंज प्रतापगढ़ में सभी बच्चों के साथ मिलकर विद्यालय में पेड़ लगाया गया। गर्मी को ध्यान में रखते हुए ice game करवाया गया। बर्फ का यह खेल बच्चों के लिए बहुत ही मनोरंजक रहा।

🙏🏻 साभार 
*श्रीमती अल्का पाण्डेय* 
सहायक शिक्षिका 
*प्राथमिक विद्यालय हीरागंज* बाबागंज प्रतापगढ़

🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️

💁🏻‍♂️ आज दिनांक 20 जुलाई 2024 को प्राथमिक विद्यालय पूरे दीवान बाबागंज प्रतापगढ़ में पर्यावरण दिवस के मौके पर ही नहीं, बल्कि आए दिन हमें अपने घरों में पेड़-पौधे लगाने चाहिए। वो कहते हैं *'पर्यावरण सुरक्षित है तो इस धरती का हर इंसान सुरक्षित है।* अगर पर्यावरण सुरक्षित नहीं है तो इंसान का अस्तित्व कभी भी खत्म हो सकता है'। इसलिए पर्यावरण को बचाने के लिए सदैव सार्थक कदम उठाते रहना चाहिए,,,
*आओ हम सब मिलकर पेड़ लगाए* 
*धरती को स्वर्ग बनाये,,*

🙏🙏 *एक भारत,नेक भारत, स्वच्छ भारत,,,*🙏🙏

🌹 साभार 
*श्री नागेंद्र मौर्य* 
सहायक शिक्षक 
*प्राथमिक विद्यालय पूरे दीवान* बाबागंज प्रतापगढ़

🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️

💁🏻‍♂️ आज दिनांक 20 जुलाई 2024 को उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनाही बाबाबेलखरनाथ धाम प्रतापगढ़ में बाल सभा में बच्चों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए और मीना मंच की गतिविधि पर चर्चा हुई और वृक्षारोपण भी किया गया 

🙏🏻 साभार
*श्रीमती वन्दना सिंह* 
सहायक शिक्षिका 
*उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनाही* बाबाबेलखर नाथ धाम प्रतापगढ़ l

🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️


*💁🏻‍♂️ चित्रकला प्रतियोगिता में सेज़ल, विनीत औऱ अमन ने मारी बाज़ी*

*💁🏻‍♂️ विद्यालय स्टाफ़ के साथ क्षेत्रीय लेखपाल, सफाईकर्मी एवं बच्चों ने मिलकर किया वृक्षारोपण*

  शनिवार के दिन शिक्षण कार्य के साथ ही साथ विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करके बच्चों के व्यक्तित्व निखार का प्रयास किया जाता है। इस लिहाज से विद्यालय व बच्चों के लिए शनिवार विशेष दिवस होता है। इस अवसर पर विद्यालय में चित्रकला, रोलप्ले, आईसीटी, मेहन्दी, टीएलएम निर्माण, क्राफ्ट वर्क आदि के माध्यम से बच्चों में प्रतियोगिता कराते हुए उनकी प्रतिभा को निखारने के प्रयास किया जाता है।
    इस शनिवार प्राथमिक विद्यालय उतरार में वृक्षरोपण एवं पर्यारण संरक्षण पर आधारित चित्रकला का आयोजन किया गया। बच्चों ने दिशानिर्देशों के पालन कर साथ निर्धारित समय मे एक से बढ़कर एक चित्रों का निर्माण किया और उसे रंगों से सजाया व सँवारा।
   समय पूर्ण होने पर सभी ब्च्चों द्वारा चार्ट पेपर पर बनाये गए चित्रों का अवलोकन करते हुए परीक्षण कमेटी द्वारा इनमें से सर्वोत्तम तीन ब्च्चों का चयन किया, जिनमे सेज़ल शर्मा प्रथम, विनीत सरोज द्वितीय औऱ अमन यादव तृतीय स्थान पर रहे। तीनों चयनित बच्चों को। पुरस्कृत करते उन्हें प्रोत्साहित किया गया। साथ ही अन्य बच्चों शाब्दिक पुनर्बलन प्रदान किया गया।
   साथ ही साथ वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में सफ़ल भागीदारी के साथ विद्यालय परिवार व सहयोगी क्षेत्रीय लेखपाल श्री प्रतीक गुप्ता, सफाई कर्मी विजय कुमार व विद्यालय के समस्त स्टाफ़ सहित बच्चों ने मिलकर विद्यालय प्रांगण में 41 पौधों को लगाया औऱ इनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। वृक्षारोपण से हमें विभिन्न प्रकार के लाभ जैसे- तापमान नियंत्रण, प्रदूषण नियंत्रण, फलों की प्राप्ति, लकड़ियों की प्राप्ति, फूलों की प्राप्ति, दवाइयों का निर्माण, कागज़ निर्माण, मिट्टी के कटाव पर नियन्त्रण आदि होते हैं। इन सब पर चर्चा के साथ बच्चों को अपडेट किया गया।

_🌹साभार_
*श्री बबलू सोनी*
सहायक शिक्षक
*प्राथमिक विद्यालय उतरार*
बाबागंज-प्रतापगढ़ l

🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️
💁🏻‍♂️ आज दिनांक 20 जुलाई 2024 को कम्पोजिट विद्यालय सराय खान देव बाबागंज प्रतापगढ़ में बच्चों के संग मिलकर विद्यालय और विद्यालय के आस पास पेड़ लगवाये गये।

🌹 साभार 
*श्री जय गौड़*
सहायक शिक्षक 
*कम्पोजिट विद्यालय सराय खान देव* बाबागंज प्रतापगढ़

🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️🏞️

*संकलनकर्ता*
मिथलेश कुमार 
*मिशन शिक्षण संवाद प्रतापगढ़*

_✏️संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews