अन्तरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस
आओ! हम सब मिलकर आज,
अन्तरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनायें।
अपने घर के बड़े-बूढ़ों को,
हम पूरा मान सम्मान दिलायें।।
कैसे पाला इन लोगों ने,
थोड़ा याद करें हम सब।
इनको दुःख देकर कैसे,
खुशियाँ पायेंगे हम सब।।
वृद्ध हुए तो तिरस्कार न कर,
सब मिलकर सम्मान करें।
छोटी-छोटी बातों पर हम,
न वृद्धों का अपमान करें।।
हर दिन वृद्ध दिवस हो घर पर,
ऐसे तुम वृद्धों को रखना।
खुशियों से भर जाए घर-आँगन,
इनकी आँखों में न आँसू रखना।।
अगर आज हम अपने वृद्धों को,
सम्मान नहीं दे पाएँगे।
आगे आने वाली पीढ़ी भी,
यही रीत अपनाएँगे।।
रचयिता
शहनाज बानो,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय भौंरी -1,
विकास क्षेत्र-मानिकपुर,
जनपद-चित्रकूट।

Comments
Post a Comment