४५७~ ओमकार पाण्डेय (सहायक अध्यापक) उच्च प्राथमिक विद्यालय किरतापुर, ब्लॉक - सकरन, जनपद - सीतापुर, राज्य - उत्तर प्रदेश

     🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से ऋषियों की तपोभूमि जनपद - सीतापुर से अनमोल रत्न शिक्षक साथी ओमकार पाण्डेय जी से करा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और व्यवहार कुशलता से सतत प्रयास करते हुए, शिक्षण की विविध विधियों द्वारा विद्यालय को बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र एवं समाज के लिए विश्वास का केन्द्र बनाने में सफलता प्राप्त की है जो हम सभी के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयास हैं।

आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को;

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2660007590943488&id=1598220847122173

👉1..शिक्षक का परिचय:-
ओमकार पाण्डेय (सहायक अध्यापक) उच्च प्राथमिक विद्यालय किरतापुर, ब्लॉक - सकरन, जनपद - सीतापुर, राज्य - उत्तर प्रदेश
प्रथम नियुक्ति: 12 जनवरी 2011
वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति: 06 मई 2015

👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास:
🥀(A) स्वयं के प्रयास से-
•नियमित प्रार्थना और दैनिक सभा में पी•टी•,योगाभ्यास,प्रेरक व्यक्तियों के जीवन चरित्र तथा सामान्य ज्ञान की जानकारी को सम्मिलित किया।
•विषयवस्तु की बेहतर समझ विकसित करने के लिए बच्चों की बोली भाषा में विषय वस्तु को समझाना।
•लर्निंग आउटकम को ध्यान में रखकर सभी विषयों के प्रश्नोत्तर तैयार करना।
•ऑडियो वीडियो के माध्यम से कठिन विषयवस्तु को आसान बनाने का सफल प्रयास किया।
•हर कक्षा - कक्ष में फ्लैक्स और टी० एल०एम० लगवाना।
•सभी बच्चों को निःशुल्क परिचय पत्र का वितरण।
•माह में शत् प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले बच्चों को पुरस्कार।
•स्वयं के खर्च से बच्चों को ब्लाॅक से लेकर मण्डल स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी तथा खेलों में प्रतिभाग।
•विज्ञान के माॅडल्स बनाने के लिए बच्चों को सामग्री उपलब्ध करवाया।
•अभिभावकों से व्यक्तिगत संपर्क।
•विद्यालय से उत्तीर्ण होकर अगली कक्षा में जा चुके बच्चों से नियमित संपर्क कर उन्हें सहयोग प्रदान करना।
•बच्चों के साथ स्वयं कुछ समय खेलना।
•गरीब बच्चों के लिए रजिस्टर, पेन, पेन्सिल, इरेजर और शार्पनर की मुफ्त व्यवस्था की।
•डस्टबिन, तौलिया, नेलकटर, महापुरुषों के चित्र, हाॅट पाॅट, ड्रम, खेल सामग्री, शौचालय में मोटर तथा योगाभ्यास के लिए एक बड़ी दरी की व्यवस्था।
•मिशन शिक्षण संवाद की जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा स्वामी विवेकानंद क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन।
•नवोदय विद्यालय,राष्ट्रीय आविष्कार अभियान तथा राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में बच्चों की प्रतिभागिता की शुरुआत की।
•बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर ले जाना।
















🥀(B) •अन्य शिक्षकों के सहयोग से: (प्रधानाध्यापक महोदय के सहयोग से)
स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के तहत नामांकन में वृद्धि हेतु घर-घर जाकर अभिभावकों के साथ ही साथ बच्चों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित किया। अलग-अलग कक्षा हेतु अलग-अलग रजिस्टर ग्रामवार तैयार किये गये।
किस कक्षा तक पढ़ाई पूरी की है? नामांकन क्यों नहीं हुआ? आदि प्रश्नों की लिस्ट तैयार की गई।
घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करने और उनसे संवाद स्थापित करने और उनके बच्चों को बेहतर और गुणवत्ता परक शिक्षा देने का उन्हें भरोसा देने का असर यह हुआ कि नामांकन में काफी वृद्धि हुई।
•अभिभावक संघ तथा एस०एम०सी० की नियमित बैठक।
•नियमित उपस्थिति हेतु अभिभावकों से नामांकन के समय लिए गये उनके मोबाइल नंबर पर बराबर संपर्क किया।
•शुद्ध पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए सभी के सहयोग से एक हैण्डपम्प लगवाया गया।
•गेट का निर्माण।
•विद्यालय में गमले रखे गये।

🥀(C)जनप्रतिनिधि के सहयोग से:
•ग्राम प्रधान जी और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष महोदय के सहयोग से विद्यालय को अतिक्रमण मुक्त करवाया।
•बालक/बालिकाओं के शौचालय हेतु मैंने डिस्ट्रिक्ट कोआर्डीनेटर स्वच्छता विभाग से व्यक्तिगत आग्रह किया। फलस्वरूप ग्राम प्रधान जी द्वारा बालक बालिका शौचालय का निर्माण करवाया गया।
•विद्यालय में पौधारोपण किया गया।

👉3-किये गये प्रयासों का परिणाम:
🥀(A)- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन:
2015-16-153
2016-17-161
2017-18-165
2018-19-171
2019-20-197
🥀(B)-वर्तमान उपस्थिति का औसत प्रतिशत - 79%

👉4-विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ:-
🥀A-विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण
•ब्लाॅक स्तर पर बालिकाओं की दौड़ में प्रथम स्थान।
•वर्ष 2016-17 कबाड़ से जुगाड़ माॅडल में प्रथम स्थान।
•वर्ष 2018-19 की ब्लाॅक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की परीक्षा में निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा तृतीय स्थान।क्विज़ प्रतियोगिता में तृतीय स्थान।(कुल सर्वाधिक तीन पुरस्कार प्राप्त कर ब्लाॅक में प्रथम स्थान पर)
•वर्ष 2019-20 की ब्लाॅक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की विज्ञान-गणित क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा निबन्ध प्रतियोगिता में तृतीय और चतुर्थ स्थान। (कुल सर्वाधिक तीन पुरस्कार प्राप्त कर ब्लाॅक में पुनः प्रथम स्थान)
•जनपद स्तरीय मिशन शिक्षण संवाद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2019 में प्रथम स्थान।
•जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 2019-20 में सतत् कृषि पद्धतियाँ माॅडल में प्रथम स्थान।
•जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में स्वच्छता पर आधारित माॅडल में द्वितीय स्थान।
•मण्डल स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी 2019-20 हेतु बच्चों के माॅडल का चयन।
•डिस्ट्रिक्ट साइन्स क्लब लखनऊ द्वारा विद्यालय के दो बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
•जनपद स्तरीय स्वामी विवेकानंद क्विज़ प्रतियोगिता में चयन।









👉5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण,
सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:-
•माइक की सहायता से दैनिक प्रार्थना और दैनिक सभा की शुरुआत।
•नवाचार विशेषकर मिशन शिक्षण संवाद द्वारा उपलब्ध कराए गए शिक्षा से सम्बन्धित उत्कृष्ट वीडियो, माॅडल्स, गतिविधियों की जानकारी, टेस्ट पेपर।
•रटने की बजाय समझने की अवधारणा विकसित करने पर जोर।
•विज्ञान विषय को रुचिकर बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का भरपूर उपयोग किया।
•पुस्तकालय का उपयोग।
•प्रत्येक कक्षा कक्ष में 50 प्रश्नों के सामान्य ज्ञान का फ्लैक्स बनवाकर लगवाया गया।
•विद्यालय के बच्चों को राज्य और उनकी राजधानियों, उत्तर प्रदेश के सभी जिलों, मण्डल, तहसीलों और ब्लाकों के नाम तथा सामान्य ज्ञान का अध्ययन करवाया। आज बच्चे कुछ ही सेकेण्ड में इन्हें सुना देते हैं।
•प्रत्येक कक्षा-कक्ष में टाइम टेबल, टी०एल०एम लगाकर उसे आकर्षक रूप दिया गया।
•बच्चों के जन्मदिन को बेहतरीन तरीके से मनाना शुरू किया जिसमें अभिभावकों के साथ ही साथ ग्रामीणों की भागीदारी महत्वपूर्ण रही।
•हर सांस्कृतिक कार्यक्रम में अभिभावकों तथा समाज के गणमान्य जनों की उपस्थिति।
•बाल संसद का गठन किया गया जिसके माध्यम से बच्चों को विभागवार जिम्मेदारी दी गई।
•मीना मंच का गठन किया गया और मीना जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
•आओ अंग्रेजी सीखें रेडियो प्रोग्राम, मीना की दुनिया रेडियो प्रसारण को सुनाना।
•विद्यालय में नियमित खेल कूद की शुरुआत हुई।
•दादा-दादी सम्मान समारोह।
•पुरा छात्र सम्मान समारोह।
•प्रति माह टेस्ट तथा पुरस्कार वितरण।
•बच्चों की व्यक्तिगत डायरी बनवाई।
•बच्चों को अपने मन की बात कहने के लिए, मन की बात पेटिका रखी गई जिसे प्रधान जी और अभिभावकों के सामने खोलकर बच्चों की लिखी बातों को पढ़कर सुनाया और उनका समाधान करने की शुरुआत किया।
•व्यक्तिगत तथा आस-पास की स्वच्छता हेतु नियमित रूप से प्रेरित करना।
•पर्यावरण की सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान।
•व्हाट्सप ग्रुप के माध्यम से बच्चों को नियमित गृहकार्य।

👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियाँ-
•मिशन शिक्षण संवाद की राज्य स्तरीय कार्यशाला में सम्मानित किया गया।
•राष्ट्रीय सेमिनार एवं सी एस आर काॅनक्लेव में प्रतिभाग।
•जिला विज्ञान क्लब लखनऊ द्वारा सम्मानित किया गया।
•S.I.E.T. की डायरेक्टर सुश्री ललिता प्रदीप मैम द्वारा सम्मानित।
•बिसवां विधायक माननीय श्री महेन्द्र सिंह यादव द्वारा सम्मानित किया गया।
•Tess India द्वारा ऑनलाइन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
•विद्यालय की अपनी वेबसाइट का कार्य प्रगति पर है।
•विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों और गतिविधियों को मीडिया द्वारा स्थान दिया गया।
•ब्लाॅक स्तर से लेकर जनपद स्तर पर आयोजित टी एल एम मेले में विद्यालय का योगदान/ प्रतिभाग।

👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश:
शिक्षा के उत्थान और शिक्षक के सम्मान के लिए बिना किसी पद, प्रतिष्ठा, लोभ, लालच, नाम और सम्मान की चाह के बगैर अनवरत् मिशन की सेवा में समर्पित मिशन शिक्षण संवाद के संस्थापक आदरणीय विमल सर तथा सभी कर्मयोगियों को मेरा नमन।
आपने शिक्षा और शिक्षण की जो अलख जगाई है निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियां आपकी सदैव ऋणी रहेंगी।
चहारदीवारी के अंदर कैद शिक्षकों और बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने और देश दुनियाँ में उनके कार्यों को प्रसारित करने का एक खूबसूरत मंच प्रदान किया है वह अपने आप में अद्भुत अद्वितीय है।
मेरी विभिन्न रचनाओं और प्रश्नोत्तर के संकलन को प्रकाशित करने हेतु पूरी मिशन शिक्षण संवाद की टीम का हार्दिक आभार।
मिशन शिक्षण संवाद और इससे जुड़े हमारे प्रत्येक साथी नित नई ऊँचाईयों को छुएं और नये-नये कीर्तिमान स्थापित करें यही मेरी शुभकामना है।

👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:-
मिशन शिक्षण संवाद ज्ञान का अथाह सागर है। आप मिशन से जुड़ने का मौका न गंवाएँ।
देश के भावी कर्णधारों की शिक्षा की जिम्मेदारी हम सभी शिक्षकों के ऊपर है। हमें पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से इसे संपादित करना चाहिए। अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। बाधाओं से कभी घबरायें नहीं उनका डटकर सामना करें। हिम्मत कभी न हारें। अपने कर्तव्य पथ पर निरन्तर बढ़ते रहें।
जीत हमारी होगी।

👉9- संकलन एवं सहयोग
अजय सिंह
मिशन शिक्षण संवाद सीतापुर
30-05-2020

नोट: मिशन शिक्षण संवाद में सहयोग और सुझाव के लिए वाट्सअप नम्बर - 9458278429 पर लिखें। 

Comments

  1. धन्यवाद मिशन शिक्षण संवाद

    ReplyDelete
  2. शानदार प्रयास उपलब्धि,बहुत बहुत बधाई

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक आभार सर

      Delete

Post a Comment

Total Pageviews