तम्बाकू निषेध दिवस

तम्बाकू खराब कर दे जीवन सारा।
आदमी   देखो  फिरे   मारा  मारा।।

निकोटिन का फैला ये जाल है।
करता   ये  शरीर को बेहाल है।।

कैंसर है तम्बाकू की देन।
गले में अटैक करता मेन।।

शरीर   पूरा   जर्जर  हो जाता।
भूख प्यास सब कुछ मर जाता।।

भारत में पुर्तगालियों ने इसे लाया।
कुछ      लोगों     ने इसे फैलाया।।

आओ तम्बाकू जड़ से मिटाएँ।
समाज      से   इसे दूर भगाएँ।

रचयिता
सुधांशु श्रीवास्तव,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मणिपुर,
विकास खण्ड-ऐरायां, 
जनपद-फ़तेहपुर।

Comments

Total Pageviews