स्कूल चलो अभियान

स्कूल चलो अभियान
     नामांकन दोहे

-इनमें भेद न कीजिए, दोनों एक समान।
मोड़ा मोड़ी पढ़ाइए, स्कूल चलो अभियान।
रे भैया स्कूल चलो अभियान..

-सरकारी सुविधा मिले जूते, बैग किताब।
सरकारी स्कूल में एडमीशन करवाव।
रे बहना एडमीशन करवाव..

-इंग्लिश मीडियम खुल गए, गाँव-गाँव स्कूल।
नया सत्र अप्रैल से ये मत जाना भूल।
रे भैया ये मत जाना भूल।

-गुणवत्ता उत्तम रहे, मिले स्वच्छ परिवेश।
समय से मिलता mdm, मिले दूध फल ड्रेस।
रे बहना मिले दूध फल ड्रेस--

-इनका हक न छीनिये मिला बाल अधिकार।
नामांकन का लक्ष्य है 100℅इस बार।
रे भैया 100℅इस बार

-शिक्षा ऐसा दीप है मन के भरम मिटाय।
वंचित जो इससे रहे, फिर पाछे पछताय।
रे भैया फिर पाछे पछताय।

-हो गयी जिनकी उम्र है 6 से 14 साल।
नामांकन करवाइये सौ प्रतिशत इस साल।
रे भैया सौ प्रतिशत इस साल...

रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews