३१९~ किरन भारद्वाज (प्रधानाध्यापिका) प्राथमिक विद्यालय मझरा हाशमगंज ब्लॉक- सैदनगर, जिला- रामपुर

🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद- रामपुर से संघर्ष और साहस की प्रतीक, विद्यालय के प्रति समर्पित, जोश और जुनून से बड़ी से बड़ी बाधाओं और परेशानियों को घुटने टेकने पर मजबूर करने वाली अनमोल रत्न शिक्षिका बहन किरन भारद्वाज जी से करा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और साहस से ऐसे संघर्षों का सामने करते हुए असम्भव को सम्भव बना कर दिखा दिया। जहाँ की स्थिति हम सब सोच कर भी असम्भव कह सकते हैं लेकिन बहन ने अपने संघर्ष से रामधारीसिंह दिनकर जी की इस रचना के अंशों को ही प्रमाणित कर दिखाया।

सच है, विपत्ति जब आती है, कायर को ही दहलाती है,
सूरमा नहीं विचलित होते, क्षण एक नहीं धीरज खोते,
विघ्नों को गले लगाते हैं,
काँटों में राह बनाते हैं|
है कौन विघ्न ऐसा जग में, टिक सके वीर नर के मग में?
खम ठोक ठेलता है जब नर, पर्वत के जाते पाँव उखड़,
मानव जब ज़ोर लगाता है,
पत्थर पानी बन जाता है।

आपके विद्यालय में तीन बार चोरी का होना, एक बार स्वयं के साथ दुर्घटना होना। इसके बाद भी धैर्य और साहस का साथ न छोड़ना। आपके असाधारण व्यक्तित्व और संघर्ष की पहचान है। हम ऐसी अनमोल रत्न शिक्षिका बहन को मिशन शिक्षण संवाद परिवार की ओर से आपको बार-बार नमन करते हैं।

आइये देखते हैं आपके संघर्ष की कहानी के साथ आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:-

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2316571671953750&id=1598220847122173

किरन भारद्वाज (प्रधानाध्यापिका)
प्राथमिक विद्यालय मझरा हाशमगंज
ब्लॉक- सैदनगर, जिला- रामपुर

“प्राथमिक विद्यालय मझरा हाशम गंज का साधारण से विशिष्ट का सफरनामा”

प्राथमिक विद्यालय मझरा हाशम गंज का निर्माण 2007 में किया गया| जुलाई 2008 से विद्यालय मेरे द्वारा विधिवत संचालित किया गया| अगस्त 2008 में विद्यालय में दो शिक्षामित्रों की तैनाती की गयी| संचालन के समय मात्र विद्यालय भवन के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं था| प्रतिदिन बस से उतरकर डेढ़ किलोमीटर के कच्चे, सुनसान एवं कीचड़युक्त रास्ते पर पैदल चलकर, कंधे पर रजिस्टर का थैला टाँगे विद्यालय पहुँचना और उसी क्रम में वापस आना| प्रतिदिन अभिभावक सम्पर्क और उनको शिक्षा के महत्व से अवगत कराना| अभिभावकों को जागरूक एवं प्रेरित किया और प्रथम सत्र में ही 62 बच्चों का नामांकन हो गया|

अभी विद्यालय में आवश्यक सामान एकत्र भी नहीं होने पाया था कि अगस्त-2010 में आई बाढ़ के दौरान विद्यालय का सामान चोरी हो गया| ये घटनाक्रम अभी समाप्त भी नहीं हुआ था कि 13 सितम्बर-2010 को विद्यालय के पैदल रास्ते पर प्रातः 7 बजे मेरे साथ एक दुर्घटना घटित हो गयी| एक नवयुवक अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए बुरी नियत से मेरे पीछे आया और मेरे साथ हाथापाई करने लगा| मेरे विरोध करने पर वह मेरे कानों के कुंडल खींचकर और मुझेर धक्का देकर भाग गया| मेरे घुटने में चोट भी आई| इस घटना के घटित होने पर तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री नरेंदर कुमार जी मेरे विद्यालय आये| रास्ता इतना कीचड़ भरा था की उनकी जीप बुरी तरह कीचड़ में फँस गयी और जीप को ग्रामवासियों के ट्रैक्टर द्वारा खींचकर निकाला गया| उन्होंने मुझे “साहसी महिला” कहकर संबोधित किया| मेरे साहस की भूरि-भूरि प्रशंसा की|

विद्यालय को किस प्रकार उत्तम बनाया जाए सदैव इसी दिशा में प्रयत्नशील रहते कि मार्च-2013 में विद्यालय में पुनः चोरी हो गयी| इस बार विद्यालय में कुछ भी शेष न था| विद्यालय को सुचारू रूप से संचालित करने और आकर्षक बनाने को पुनः एक बार साहस बटोरा कि 3 अगस्त-2016 को एक बार पुनः चोरी हो गयी| इस तह बार-बार चोरी होने के कारण विद्यालय का सुनसान, बागों से होकर जाने वाला रास्ता और बसावट से थोड़ी दूर होना है| परन्तु जोश और जुनून के आगे एक दिन वह भी आया जब बाधाओं और परेशानिओं ने घुटने टेक दिये|

2008 से 2015 तक विद्यालय एकल शिक्षक ही रहा| वर्तमान में विद्यालय में हम दो शिक्षिकाएं और एक शिक्षा मित्र हैं| हम अपना सर्वश्रेष्ठ बच्चों को देना का प्रयास करते हैं| आज प्राथमिक विद्यालय मझरा हाशमगंज, जनपद-रामपुर के श्रेष्ठ विद्यालयों में से एक है|

अंत में यही कहूंगी:-

मेरा विद्यालय मेरे दिल की धड़कन है|
इस पर मेरा तन-मन-धन सब कुछ अर्पण है||

📋विद्यालय के मुख्य आकर्षण और उपलब्धियाँ:-
👉1. गेट न होते हुए भी सामुदायिक सहभागिता से गमलों, पौधों से सुज्जजित एवं स्वच्छ विद्यालय|
👉2. मजबूत, स्थायी, बहुउद्देशीय, बहुकक्षीय आकर्षण, कबाड़ से जुगाड़ विधि से निर्मित एवं संग्रहित पर्याप्त मात्रा से अधिक अधिगम शिक्षण सामग्री|
👉3. आकर्षक और प्रभावशाली प्रार्थना स्थल|
👉4. विद्यालय में अलग-अलग हाउसेस और उनमें बच्चों की सहभागिता| इन्टर हाउसेस प्रतियोगिता का आयोजन|
👉5. छात्र-छात्रों को निशुल्क आई कार्ड उपलब्ध कराना और छात्र-छात्रों का आई कार्ड लगाकर यूनिफार्म में विद्यालय में आना|
👉6. विद्यालय में बच्चों की 90 प्रतिशत उपस्थिति|
👉7. व्यवस्थित, स्वच्छ एवं पूर्ण विद्यालयी अभिलेख|
👉8. ब्लॉक और जनपदीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों का प्रतिभाग और स्थान प्राप्त करना|
👉9. प्रत्येक माह की अंतिम तारीख को शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों को “स्टार ऑफ़ द मंथ” घोषित कर उन्हें पुरस्कृत करना|
👉10. 9 मार्च-2014 को विद्यालय में भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन| जिसमें मुख्य अथिति डायट प्राचार्या श्रीमती मीरा त्रिपाठी एवं अध्यक्ष माननीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री श्याम किशोर तिवारी जी रहे|
👉11. 16 दिसम्बर-2017 को विद्यालय की स्वच्छता एवं सुन्दरता को राष्ट्रीय समाचार पत्र “दैनिक जागरण” के रामपुर अंक में प्रकाशित किया गया|
👉12 . विद्यालय के समस्त बच्चों के अभिभावकों के मोबाइल नंबर से युक्त अभिभावक संपर्क पंजिका का निर्माण| समस्त बच्चों के आधार कार्ड से प्रवेश|














📋शिक्षिका की व्यक्तिगत उपबधियाँ :
👉1. 2004, 2007 एवं 2016 में जिला स्तर पर आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित|
👉2. 2015 -16 में जिला चयन समिति द्वारा राज्य पुरस्कार के लिया चयन किया गया|
👉3. 2016-17 में जिला चयन समिति द्वारा पुनः राज्य पुरस्कार के लिया चयन किया गया|
👉4. 2015-16 में विद्यालय का जनपद के आदर्श विद्यालयों में चयन हुआ|
👉5. वर्ष-2016 में बेसिक शिक्षा विभाग, रामपुर के श्रेष्ठ 5 विद्यालयों की डाक्यूमेंट्री निर्माण में विद्यालय का चयन|
👉6. वर्ष-2016 में बेसिक शिक्षा विभाग, रामपुर से प्रकशित पत्रिका “कोशिश बदलाव की” के प्रथम अंक मेरे कार्यों को प्रकाशित किया गया| तत्कालीन जिलाधिकारी श्री अमित किशोर और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री श्यामकिशोर तिवारी जी द्वारा मुझे सम्मानित किया गया|






साभार:
किरन भारद्वाज (प्रधानाध्यापिका)
प्राथमिक विद्यालय मझरा हाशम गंज
ब्लॉक- सैदनगर, जिला- रामपुर

संकलन:- दीपक पुण्डीर
मिशन शिक्षण संवाद रामपुर

नोट: आप अपने मिशन परिवार में शामिल होने, आदर्श विद्यालय का विवरण भेजने तथा सहयोग व सुझाव को अपने जनपद सहयोगियों को अथवा मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर-9458278429 & 7017626809 और ई-मेल shikshansamvad@gmail.com पर भेज सकते हैं।

साभारः
टीम मिशन शिक्षण संवाद
21-04-2019

Comments

Total Pageviews