लोकतंत्र का महापर्व

मतदान दिवस
आओ प्यारे! लोकतंत्र का पर्व मनाएँ,
हम भारत के लोग आओ फर्ज निभाएँ,
संविधान की देन, बहुत ही निराली है,
मत देने की आई, नई प्रणाली है,
आओ चलें बूथ पर, E. V. M.  बटन दबाएँ,
 आओ प्यारे! लोकतंत्र का पर्व मनाएँ,
भाईचारे, समरसता को ध्यान मे रखना है,
राष्ट्र के हित में, हम सब को मत देना है,
मताधिकार प्रयोग करें, मौका न गवाएँ,
आओ प्यारे! लोकतंत्र का पर्व मनाएँ,
कन्ट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट को देखें,
 वी वी पैट व VSDU को देखें,
बूथ मे अपनी, वोटर, आई डी लेकर आएँ,
आओ प्यारे! लोकतंत्र का पर्व मनाएँ,
बूथ व्यवस्था, BLO से पूछो जी,
वोटर आई डी पर्ची, उनसे ले लो जी,
स्वयं करें मतदान, पड़ोसी रह न जाएँ,
आओ प्यारे! लोकतंत्र का पर्व मनाएँ,

Poet
Ramnarayan Ranaday,
EMPS Baglai Chitrakoot,
District-Chitrakoot.

Comments

Total Pageviews