सर्व शिक्षा अभियान गीत

सर्व शिक्षा अभियान,
सर्व शिक्षा अभियान,
बेटी बेटा को पढ़ा लो,
मोरे भैया बेटी बेटा को पढ़ा लो।।

 इन सरकारी स्कूलों में फीस लगे ना भाई।
 सारी सुविधा वहाँ मिल जाती किताबें मुफ्त में आईं।
न कराओ घर का काम,
न कराओ घर का काम।
 जल्दी नामांकन करा लो,
मोरे भइया, अपने बच्चों को पढ़ाय लो।।

पढ़-लिखकर जब अनपढ़ बच्चे,
अच्छे इन्सान कहैइहैं।
नौकरी पेशा माँ लग जइहैं,
नाम रोशन करिहैं।
पढ़े भारत हमार, बढ़े भारत हमार,
बेटी बेटा को अपने पढ़ाय लो,
मोरे भइया जल्दी नामांकन कराय लो।।
सर्व शिक्षा अभियान।
सर्व शिक्षा अभियान,
बेटी बेटा को पढ़ाय लो,
मोरे भइया........।।

रचयिता
अनुरंजना सिंह,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोठिलिहाई,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews