आओ चुन्नू मुन्नू आओ

आओ चुन्नू मुन्नू आओ
जीवन रक्षक तत्व बताओ।
कार्बोहाइड्रेट के स्रोत हैं
आलू, केला, चावल, गेहूँ।
इनको खाकर ऊर्जा पाओ
और दूर तक दौड़ लगाओ।।
आओ चुन्नू मुन्नू आओ......।
गाजर, कद्दू और पपीता, मछली
विटामिन ए के ये हैं स्रोत
इनसे रतौंधी दूर भगाओ
आँखों की तेज रौशनी पाओ।
आओ चुन्नू मुन्नू आओ.........।
चावल, चोकर, सूखे मेवे
विटामिन बी ये हमको देवें
इनको रोज खूब ही खाओ
बेरी-बेरी रोग  भगाओ।
आओ चुन्नू मुन्नू आओ........।
नीबू, आँवला सब खट्टे फल
विटामिन सी के हैं भण्डार
इनको रोज चूसकर खाओ
और स्कर्वी रोग भगाओ।।
आओ चुन्नू मुन्नू आओ......।
विटामिन डी का एक सहारा
सूरज अपना प्यारा-प्यारा।
धूप से हड्डी मजबूत बनाओ
रोग रिकेट्स दूर भगाओ।
आओ चुन्नू मुन्नू आओ.......।
दूध, अंडा और दालें, मछली
प्रोटीन के ये स्रोत हैं असली।
बच्चों ये सब मित्र तुम्हारे
इनसे शरीर में वृद्धि है पाओ।
आओ चुन्नू मुन्नू आओ........।
मैथी, पालक, मूली, शलजम आदि
स्रोत हैं आयरन खनिज लवण के।
इनको खाकर खून बढ़ाओ
लाल टमाटर से बन जाओ।
आओ चुन्नू मुन्नू आओ
जीवन रक्षक तत्व बताओ।।
         
रचयिता
जमीला खातून, 
प्रधानाध्यापक, 
बेसिक प्राथमिक पाठशाला गढधुरिया गंज,
नगर क्षेत्र मऊरानीपुर, 
जनपद-झाँसी।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews