लोकतंत्र को सुदृढ बनाना है

शत-प्रतिशत मतदान का
संकल्प उठाना है।
हमें लोकतंत्र को सुदृढ़
और बेहतर बनाना है।।

लोकतंत्र की तभी सफलता
जब हो सबकी भागीदारी
मत केवल अधिकार नहीं है
मत देना है ज़िम्मेदारी
अपनी इस ज़िम्मेदारी को
मन से निभाना है
हमें लोकतंत्र को सुदृढ़
और बेहतर बनाना है।।

लोकतंत्र है यज्ञ सरीखा
सबकी आहुति बहुत ज़रूरी
शत-प्रतिशत मतदान बिना
इसकी संकल्पना अधूरी
अबकी शत-प्रतिशत मतदान
का इतिहास बनाना है
हमें लोकतंत्र को सुदृढ़
और बेहतर बनाना है।।

अट्ठारह के ऊपर वाले
जितने भी मतदाता हैं
भारत के भाग्य विधायक हैं
राष्ट्र के सच्चे निर्माता हैं
हमें उन्नति के पथ पर
उन सभी को संग लाना है
हमें लोकतंत्र को सुदृढ़
और बेहतर बनाना है।।

रचनाकार
कुमार विवेक,
सहायक अध्यापक,
उच्च प्राथमिक विद्यालय पलौली,
विकास क्षेत्र-बेहटा,
जनपद-सीतापुर।

Comments

  1. अति प्रशंसनीय।प्रेरक।

    ReplyDelete
  2. लोकतंत्र के महापर्व पर बहुत ही सुंदर अभव्यक्ति,जनसंचार का सुगम माध्यम।

    ReplyDelete

Post a Comment

Total Pageviews