अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक,31,मोनिका सिंह,हरदोई

*👩🏻‍🏫अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक*

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2304800459797538&id=1598220847122173

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तिकरण- 31*
(दिनाँक- 05 अप्रैल 2019)
नाम- मोनिका सिंह
पद - इंचार्ज अध्यापिका
विद्यालय- उच्च प्राथमिक विद्यालय मिठनापुर
ब्लॉक - शाहाबाद
जिला- हरदोई
सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-
👉
प्रथम नियुक्ति- 30 सितम्बर 2015
मेरी नियुक्ति के समय से पहले यह विद्यालय शिक्षक विहीन था तथा छात्र उपस्थिति बहुत कम थी| विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने की दिशा में निम्न प्रयास किये गये|

👉 प्रार्थना सभा समूहगान के साथ हिन्दी, अंग्रेजी व संस्कृत में , प्रार्थना समूह में आज का सुविचार,  सा० ज्ञान, अंग्रेजी शब्द, रोचक तथ्य तथा विशेष दिवस की जानकारी, राष्ट्रीय गीत,  व्यायाम का अभ्यास, राष्ट्रगान स्वच्छता व गणवेश की जॉच आदि|
👉 मध्यांतर में हाथ धुलाई की व्यवस्था, भोजन मंत्र , साप्ताहिक आयरन गोली का वितरण आदि |
👉 प्रत्येक शनिवार को बालसभा, मीना मंच बैठक व बाल संसद बैठक, अलग-अलग विषयों पर आधारित विभिन्न सदनो की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि |

👉 दीवारों पर सुन्दर पेंट व स्लोगन लिखाना, मीना मंच वॉल पेंटिंग व मीना मंच कक्ष का निर्माण, मॉ सरस्वती, भारत माता की वॉल पेंटिंग, बाल अधिकार, राष्ट्गान, मध्याह्न भोजन मीनू आदि का  लेखन|
👉 बैस्ट आउट ऑफ वेस्ट के अन्तर्गत पुरानी बेकार सामग्री से सुन्दर वस्तुओं का निर्माण
बच्चों के साथ मिलकर विभिन्न विषयों की समझ हेतु विभिन्न चार्ट, मॉडल,  बाल अखबार आदि का निर्माण |
👉  पठन पाठन समय सारिणी व पाठ्यक्रम के अनुसार |
👉 छात्र- छात्राओं की ब्लॉक स्तर/जनपद स्तर पर  विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं की तैयारी करवाना | बहुत सी प्रतियोगिताओं में विजयी होकर बच्चों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है |
👉 स्वयं के लैपटॉप  व मोबाइल द्वारा QR Code व ICT के  माध्यम से विभिन्न विषयों की समझ बढ़ाना|
👉 विद्यालय स्तर पर छात्र –छात्राओं के बीच क्विज,  भाषण, सा० ज्ञान,  चित्रकला,  रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन व पुरस्कार वितरण |
👉 दैनिक उपस्थिति सा० ज्ञान  पर आधारित |
👉 वार्षिकोत्सव,  प्रवशोत्सव व विदाई समारोह का आयोजन |
👉 सरकारी सहयोग द्वारा विज्ञान व गणित लैब विकसित जिसके द्वारा  बच्चों में प्रायोगिक समझ को विकसित किया  जाता है |
👉 स्वयं के  प्रयासों द्वारा बाल पुस्तकालय  का निर्माण |
👉 खेल में  रूचि बढ़ाने के लिए बढ़ाने के लिए बैडमिंटन,  फुटबॉल आदि की व्यवस्था |
👉 विषयानुसार TLM निर्माण व सहायक सामग्री युक्त शिक्षण साथ ही मासिक बाल अखबार का प्रकाशन|
👉 स्वच्छता पखवाड़ा, पॉलीथीन बंद पखवाड़ा, बालदिवस पखवाड़ा आदि का आयोजन |
👉 प्रत्येक वर्ष  बाल संसद चुनाव व गठन जिसमें  विभिन्न समितियों का संचालन स्वयं  बच्चों  द्वारा किया जाता है |
👉 P. T. M.,  M. T. M., व S. M. C. की बैठक और अभिभावक सम्पर्क द्वारा अभिभावकों को  जागरूक करने का प्रयास |
👉 वर्ष  2017-18 व 2018-19 में  मॉडल मीना मंच के रूप में  चयनित विद्यालय

संदेश- जीवन में कुछ भी असंभव नहीं हैं इसलिए हमें हमेशा अच्छे विचारों के साथ अपने कर्म की ओर अग्रसर रहना चाहिए |

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews