अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक,34,शोभा सक्सेना,कासगंज

*👩🏻‍🏫अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक*

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2306315269646057&id=1598220847122173

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण- 34*
(दिनाँक- 07 अप्रैल 2019)
*नाम-शोभा सक्सेना*
पद - स०अ०(इ.प्र.अ.)
विद्यालय -पू.मा.वि.बीनपुर कलॉ
वि. ख. -अमॉपुर,जिला- कासगंज

*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉
*सफलता एवं संघर्ष*:-
👉मार्च 2016 में इस एकल वि.का कार्यभार सम्हाला। विद्यालय की दशा भौतिक व नामांकन की दृष्टि सेअच्छी नहीं थी। मेरे द्वारा विद्यालय की प्रगति के लिए बहुत से कार्य किये गये ।
*सर्वप्रथम नामांकन बढाने हेतु समाज के सहयोग से विद्यालय का भौतिक परिवेश सुधारा।
*प्रतिवर्ष कम से कम 50 पौधे लगाये।
*नियमित उपस्थिति के लिए प्रतिमाह शतप्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र/छात्राओ तथा उनकी माताओं को पुरस्कृत करना शुरू किया ।
*विद्यालय में कक्षानुरूप T. L. M./Wallpainting का कार्य कराया।
*तीनों कक्षाओं के लिए एक न्यूनतम शैक्षिक स्तर तय कर उसे प्राप्त करने का प्रयास किया।
**पढ़ाई के साथ खेल की आवश्यकता को ध्यान में रखा जिससे छात्र/छात्राओं को राज्य स्तर* तक जाने का अवसर मिला।
*तीन वर्ष पहले जिस विद्यालय में  बरसात का पानी भरा रहता था व चारों ओर गांजा उग जाता था आज वह फूलों से महकता है व वहॉ बच्चों के लिए एक खेल का मैदान है।
*पिछले वर्ष एक और अध्यापक को पाकर आज ये विद्यालय अपने वि.ख.मेंअपनी अलग पहचान बनाये हुये है।
*उठो, जागो और तब तक मत रूको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो*

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews