झंडा गीत

भारत देश का प्यारा झंडा,
तिरंगा जब लहराता है।
भारत के गौरव की गाथा,
झूम झूमके सुनाता है।।

केसरिया रंग है बलिदानी,
वीरों की याद दिलाता है।
सफेद रंग शान्ति प्रतीक है,
जो मिल-जुलकर रहना सिखाता है।।

हरा रंग हरियाली का है,
समृद्धि का पाठ पढ़ाता  है।
नीले रंग का चक्र निराला,
आगे बढ़ना सिखाता है।।

भारत देश का .........
तिरंगा जब ........
भारत के गौरव .......
झूम झूमके ........

रचयिता
मनोहर लाल गौतम,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय कनिगवाॅ,
विकास खंड -बीसलपुर,
जनपद -पीलीभीत।

Comments

Total Pageviews