२९४~ नीतू सिंह (प्र०अ०) प्रा०वि० शाहपुर तिगरी नगर क्षेत्र मुरादाबाद

🏅अनमोल रत्न🏅


मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से बेसिक शिक्षा की अनमोल रत्न बहन नीतू सिंह जी जनपद-मुरादाबाद से करा रहे हैं। जिनकी सकारात्मक सोच और प्रेरक प्रयासों ने विद्यालय सामाजिक विश्वास का केन्द्र बना दिया। जहाँ एक ओर बेसिक शिक्षा के हजारों विद्यालय और शिक्षक बच्चों के नामांकन और उपस्थिति के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वही आपने अपनी समर्पित मेहनत और अनुकरणीय प्रयासों से उपस्थिति को 30% से 80% तक पहुँचा दिया। जो हम जैसे हजारों शिक्षकों के लिए प्रेरक है।
 
आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:-
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2252846814992903&id=1598220847122173

असफलता एक चुनौती हैं,
उसे स्वीकार करो तुम।
क्या कमी रह गई देखो,
और सुधार करो तुम।।

कुछ किए बिना जय साकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नही होती।

मैं नीतू सिंह प्र०अ० प्रा०वि० शाहपुर तिगरी नगर क्षेत्र मुरादाबाद नवम्बर-2016 में वर्तमान विद्यालय में प्र०अ० के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। विद्यालय का भौतिक परिवेश ज्यादा अच्छा नहीं था और साथ ही समस्या थी बच्चों का विद्यालय में न रूकना। तब योजनाबद्घ तरीके से कार्य करना आरम्भ किया।

🖊बच्चो को विद्यालय में रोकने के लिए विभिन्न खेल गतिविधियां करानी आरम्भ की।

🖊 रोल प्ले, नुक्कड़ नाटक, करके सीखना, खेल खेल में सीखना, परिवेश की वस्तुओं को सहायता से सीखना आदि को शिक्षण में शामिल किया।

🖊स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता हैं इसी उद्देश्य से पी०टी ड्रम की भी व्यवस्था की तथा नियमित रूप से पी०टी०, योग की गतिविधियां करानी आरम्भ की।

🖊tlm का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना शुरू किया जिससे बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार हुआ।

🖊एक नवाचार के तहत बच्चों की प्रतिभा का मंचन आरम्भ किया और विभिन्न सांस्कृतिक अवसरों पर बच्चों को मंच देना शुरू किया इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा और उनकी प्रतिभा में निखार आया।

💐जनपद स्तरीय खेल 2018 में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर ₹2700 ईनाम में प्राप्त किए।

💐न्याय पंचायत स्तरीय खेल 2018 में सांस्कृतिक कार्यक्रम में ₹500 पुरस्कार स्वरूप प्राप्त किए।

💐अंतराग्नि मेला 2018 में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर पुरस्कार प्राप्त किया।

💐जनपद स्तरीय खेल 2017 में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा ₹ 2000 पुरस्कार में प्राप्त किए।

🖊जनपद में पहली बार बच्चों को हाउस में बाँटा और हाउस यूनिफार्म उपलब्ध कराई।

🖊 समर कैम्प का आयोजन करना प्रारंभ किया जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास करने में सहायता मिली।

🖊विभिन्न त्यौहारों का आयोजन विद्यालय में करना प्रारंभ किया ताकि बच्चे अपनी संस्कृति को समझ सके। त्यौहारों पर विद्यालय में मेलों का आयोजन किया।

🖊बच्चों को टाई, बैल्ट, आई कार्ड उपलब्ध कराए।

🖊विद्यालय को सुन्दर और आकर्षक रूप प्रदान किया। विद्यालय में विद्युत की व्यवस्था की।

सभी के परिणामस्वरुप विद्यालय का नामांकन निरंतर बढ़ रहा हैं साथ ही बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता का स्तर भी निरंतर ऊँचा उठ रहा हैं।

नामांकन 2016.....91
नामांकन 2017......156
नामांकन 2018.....197

विद्यालय की दैनिक उपस्थित 30% से बढ़कर 80% रहने लगी हैं।

संकलन: संयोगिता
मिशन शिक्षण संवाद मुरादाबाद

👉नोट:- आप अपने मिशन परिवार में शामिल होने, आदर्श विद्यालय का विवरण भेजने तथा सहयोग व सुझाव को अपने जनपद सहयोगियों को अथवा मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर-9458278429 और ई-मेल shikshansamvad@gmail.com पर भेज सकते हैं।

निवेदक: विमल कुमार
19-01-2019

Comments

Post a Comment

Total Pageviews