असहयोग आंदोलन
असहयोग आंदोलन,
चलाया देखो गांधी ने।
अंग्रेजों को हिला दिया
एक भयंकर आंधी ने।
प्रथम विश्वयुद्ध के बाद,
लगा प्रेस प्रतिबंध।
रोलेट एक्ट के विरोध में,
छेड़ दी नई जंग।।
1 अगस्त 1920 को,
जन आंदोलन शुरू हुआ।
देखो इसमे शामिल हुए,
बच्चे, बूढ़े और युवा।।
विद्यार्थी व शिक्षकों ने,
स्कूल जाना छोड़ दिया।
आंदोलन को देखो,
तीव्र नया मोड़ दिया।।
बंद कर दिया गया,
विदेशी वस्तुओं का प्रयोग,
भारतीय खुद लगाने लगे
अपने दम से स्वदेशी उद्योग।
चौरी चौरा कांड में देखो,
पुलिस को आग में झोंक दिया।
गांधी जी ने आहत होकर,
इस आंदोलन को रोक दिया।।
रचयिता
सुधांशु श्रीवास्तव,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मणिपुर,
विकास खण्ड-ऐरायां,
जनपद-फ़तेहपुर।
चलाया देखो गांधी ने।
अंग्रेजों को हिला दिया
एक भयंकर आंधी ने।
प्रथम विश्वयुद्ध के बाद,
लगा प्रेस प्रतिबंध।
रोलेट एक्ट के विरोध में,
छेड़ दी नई जंग।।
1 अगस्त 1920 को,
जन आंदोलन शुरू हुआ।
देखो इसमे शामिल हुए,
बच्चे, बूढ़े और युवा।।
विद्यार्थी व शिक्षकों ने,
स्कूल जाना छोड़ दिया।
आंदोलन को देखो,
तीव्र नया मोड़ दिया।।
बंद कर दिया गया,
विदेशी वस्तुओं का प्रयोग,
भारतीय खुद लगाने लगे
अपने दम से स्वदेशी उद्योग।
चौरी चौरा कांड में देखो,
पुलिस को आग में झोंक दिया।
गांधी जी ने आहत होकर,
इस आंदोलन को रोक दिया।।
रचयिता
सुधांशु श्रीवास्तव,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मणिपुर,
विकास खण्ड-ऐरायां,
जनपद-फ़तेहपुर।

Comments
Post a Comment