गणपति मेरे घर आओ

आओ आओ घर आओ,
गणपति मेरे घर आओ।

दुःख दर्द मिटाकर प्रभु मेरे,
सुख का अमृत बरसाओ।
रिद्धि सिद्धि संग लाओ,
लड्डू मोदक भोग लगाओ।

आओ आओ प्रभु आओ,
गणपति मेरे घर आओ।

विघ्नविनाशक सुखकर्ता,
मूषक वाहन पर आओ।
गौरी शिव जी के नंदन,
करते हम तुमको वंदन।

आओ आओ प्रभु आओ,
गणपति मेरे घर आओ।

तुम सा जग में कौन यहाँ,
तुम बिन प्रभु मैं जाऊँ कहाँ?
मझधार में डोले जीवन नैया,
आकर प्रभु तुम पार लगाओ।

आओ आओ प्रभु आओ,
गणपति मेरे घर आओ।

दुष्टों को तुम मार भगाओ,
दुखियों के दुख सारे मिटाओ।
कब से खड़े प्रभु आस लगाए,
सबके मन के कलेश मिटाओ।

आओ आओ प्रभु आओ,
गणपति मेरे घर आओ।

रचनाकार
सपना,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय उजीतीपुर,
विकास खण्ड-भाग्यनगर,
जनपद-औरैया।

Comments

Total Pageviews