रूधिर
कक्षा - 7
विषय - विज्ञान
उपविषय - रूधिर
प्रकरण- रूधिर व उसके कार्य
आओ बच्चों जानें रुधिर,
लाल रंग का बहने वाला,
होता तरल पदार्थ रुधिर।
रग-रग में है दौड़ लगाता,
देता जीवनदान रूधिर।
अब जानें हम रुधिर के भाग,
रुधिर के होते हैं दो भाग,
रूधिर कणिकाएँ पहला भाग,
प्लाज्मा होता दूसरा भाग,
अब जानें रुधिर कणिकाएँ
रुधिर कणिकाओं के तीन प्रकार,
लाल रुधिर कणिकाएँ हैं पहला,
श्वेत रुधिर कणिकाएँ हैं दूसरा भाग।
रूधिर प्लेटलेट्स हैं तीजा प्रकार।
अब जानें कणिकाओं के कार्य
लाल रुधिर कणिका होती,
गोल, तश्तरीनुमा, पिचकी।
इसमें होता हीमोग्लोबिन,
रूधिर को लाल रंग प्रदान करतीं।
अब आई श्वेत रुधिर कणिका,
यह है बड़ी केंद्रक युक्त कणिका,
होता इसका अनियमित आकार,
करती रोगों से प्रतिरक्षा।
अब बारी प्लेटलेट्स की,
होती यह छोटी,
केन्द्रकविहीन, प्लेटनुमा,
काम है इसका,
रूधिर थक्का जमाने में सहायता।
बच्चों सीख लिया हमने,
क्या होता है रुधिर?
इसकी बनावट इसके कार्य,
इनको याद करो कई बार।
रचयिता
नौरीन सआदत,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिसौरा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।
विषय - विज्ञान
उपविषय - रूधिर
प्रकरण- रूधिर व उसके कार्य
आओ बच्चों जानें रुधिर,
लाल रंग का बहने वाला,
होता तरल पदार्थ रुधिर।
रग-रग में है दौड़ लगाता,
देता जीवनदान रूधिर।
अब जानें हम रुधिर के भाग,
रुधिर के होते हैं दो भाग,
रूधिर कणिकाएँ पहला भाग,
प्लाज्मा होता दूसरा भाग,
अब जानें रुधिर कणिकाएँ
रुधिर कणिकाओं के तीन प्रकार,
लाल रुधिर कणिकाएँ हैं पहला,
श्वेत रुधिर कणिकाएँ हैं दूसरा भाग।
रूधिर प्लेटलेट्स हैं तीजा प्रकार।
अब जानें कणिकाओं के कार्य
लाल रुधिर कणिका होती,
गोल, तश्तरीनुमा, पिचकी।
इसमें होता हीमोग्लोबिन,
रूधिर को लाल रंग प्रदान करतीं।
अब आई श्वेत रुधिर कणिका,
यह है बड़ी केंद्रक युक्त कणिका,
होता इसका अनियमित आकार,
करती रोगों से प्रतिरक्षा।
अब बारी प्लेटलेट्स की,
होती यह छोटी,
केन्द्रकविहीन, प्लेटनुमा,
काम है इसका,
रूधिर थक्का जमाने में सहायता।
बच्चों सीख लिया हमने,
क्या होता है रुधिर?
इसकी बनावट इसके कार्य,
इनको याद करो कई बार।
रचयिता
नौरीन सआदत,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिसौरा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।

Comments
Post a Comment