स्वतंत्रता दिवस आया रे

हर छत पर तिरंगा लहराओ,
देश के रंग तुम रंग जाओ,
भारत माँ का जयकारा लगाओ,
स्वतंत्रता दिवस आया रे।

देशभक्ति के गीत तुम गाओ,
झूमो नाचो खुशियाँ मनाओ,
एकता के सूत्र सब बँध जाओ,
स्वतंत्रता दिवस आया रे।

देश के वीरों को याद करो तुम,
शहीदों के नाम के दीप जलाओ,
राष्ट्रगान सब मिलकर गाओ,
स्वतंत्रता दिवस आया रे।

घर पर ही जश्न मनाओ,
देश प्रेम में डूब जाओ,
भारत रक्षा की सौगंध खाओ,
स्वतंत्रता दिवस आया रे।

घर पर ही मिठाईयाँ बनाओ,
सबके संग मिल-जुलकर खाओ,
कोरोना से खुद को बचाओ,
स्वतंत्रता दिवस आया रे।

रचयिता 
आमिर फारूक,
सहायक अध्यापक,
उच्च प्राथमिक विद्यालय औरंगाबाद माफ़ी,
विकास खण्ड-सालारपुर, 
जनपद-बदायूँ।

Comments

Total Pageviews