राखी की शोभा
तर्ज-हम बहनों के लिए मेरे......।
रक्षा सूत्र है शोभा पाता
वीरों की कलाई में।
रक्षा करेगी तेरी ये भैया
दुश्मन से लड़ाई में।
तुम जो रहोगे देश रहेगा
पावन एक संदेश रहेगा।
बच्चा-बच्चा वीर बनेगा
कुर्बान हो जाएँ देश की खातिर
बन जाएँगे मिसाल वो।
रक्षा सूत्र है शोभा पाता
वीरों की कलाई में।
एक ना बहना देश बहन है
करना अब यह फर्ज वहन है।
रक्षा करना धर्म परम है
नाम जुड़ेगा तेरा भैया
शूरवीरों की कतार में।
रक्षा सूत्र है शोभा पाता
वीरों की कलाई में।
राखी मेरी तुमसे कहती
बहन सदा शुभकामना देती।
भैया की खुशहाली देखती
लेकर आएगा मेरा भैया
शौर्य चक्र हर हाल में।
रक्षा सूत्र है शोभा पाता
वीरों की कलाई में।
रक्षा करेगी तेरी ये भैया
दुश्मन से लड़ाई में।।
रक्षा सूत्र है शोभा पाता
वीरों की कलाई में।
रक्षा करेगी तेरी ये भैया
दुश्मन से लड़ाई में।
तुम जो रहोगे देश रहेगा
पावन एक संदेश रहेगा।
बच्चा-बच्चा वीर बनेगा
कुर्बान हो जाएँ देश की खातिर
बन जाएँगे मिसाल वो।
रक्षा सूत्र है शोभा पाता
वीरों की कलाई में।
एक ना बहना देश बहन है
करना अब यह फर्ज वहन है।
रक्षा करना धर्म परम है
नाम जुड़ेगा तेरा भैया
शूरवीरों की कतार में।
रक्षा सूत्र है शोभा पाता
वीरों की कलाई में।
राखी मेरी तुमसे कहती
बहन सदा शुभकामना देती।
भैया की खुशहाली देखती
लेकर आएगा मेरा भैया
शौर्य चक्र हर हाल में।
रक्षा सूत्र है शोभा पाता
वीरों की कलाई में।
रक्षा करेगी तेरी ये भैया
दुश्मन से लड़ाई में।।
रचयिता
सुमन पांडेय,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय टिकरी मनौटी,
शिक्षा क्षेत्र -खजुहा,

Comments
Post a Comment