फलों के नाम

फलों का राजा आम
करे जो बड़े-बड़े काम
कच्चा होता तो रंग हरा
पर पककर बनता पीला
केला होता बड़ा निराला
छोटे बच्चों का ये प्यारा
खाते इसे वो  लेकर स्वाद
कभी न करे इससे इनकार
संतरा में गुण भरे अपार
अंग्रेजी नाम  इसका कलर का
ओरेंज बोलो या बोलो नारंगी
रस इसका बड़ा ही सतरंगी
अब आई सेब की बारी
जिसमें गुणों की कड़ी बौछार
खाये बीमार या खाये हर जन
जिसे हो अपने स्वास्थ्य से प्यार
अंगूर होता एकदम रसीला
खाने से हो जाये जुबान गीला
अमरूद तो बच्चों खाओ आप
मत भूलो इसमें भी सदव्यवहार
जामुन होता बड़े काम का फल
भगाये बीमारी लेकर दो पल
आज बच्चों करो इतने फल याद
आगे पड़ेंगे इनके बाद

रचनाकार
अंजनी अग्रवाल,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरुआ,
विकास खण्ड-सरसौल, 
जनपद-कानपुर नगर।

Comments

Total Pageviews