बेटियाँ
खुशियाँ हों हर घर में इनसे
प्यार भरे हर दिल में इनसे
पापा की लंबी उम्र हो इनसे
सबका यह सत्कार करें
बेटियों का मान करें
बेटी भी है बहू भी ये है
दोनों घर की खुशी भी ये है
इनकी रक्षा करके अपना
नए संकल्प का निर्माण करें
बेटियों का मान करें
नहीं किसी से कम है बेटी
हर कर्म क्षेत्र में बढ़ी है बेटी
शिक्षा का दें अधिकार इन्हें
आँचल भरकर प्यार करें
बेटियों का मान करें
मात पिता का दर्द समेटे
सबसे छुपके इन्हें निहारें
खुशियों का बलिदान करें
बेटियों का मान करें
रचयिता
शगुफ्ता रहमान 'सोना',
प्रधानाध्यापक,
राजकीय प्राथमिक विद्यालय धीमरखेड़ा नवीन,
विकास खण्ड-काशीपुर,
जनपद-ऊधम सिंह नगर,
उत्तराखण्ड।
प्यार भरे हर दिल में इनसे
पापा की लंबी उम्र हो इनसे
सबका यह सत्कार करें
बेटियों का मान करें
बेटी भी है बहू भी ये है
दोनों घर की खुशी भी ये है
इनकी रक्षा करके अपना
नए संकल्प का निर्माण करें
बेटियों का मान करें
नहीं किसी से कम है बेटी
हर कर्म क्षेत्र में बढ़ी है बेटी
शिक्षा का दें अधिकार इन्हें
आँचल भरकर प्यार करें
बेटियों का मान करें
मात पिता का दर्द समेटे
सबसे छुपके इन्हें निहारें
खुशियों का बलिदान करें
बेटियों का मान करें
रचयिता
शगुफ्ता रहमान 'सोना',
प्रधानाध्यापक,
राजकीय प्राथमिक विद्यालय धीमरखेड़ा नवीन,
विकास खण्ड-काशीपुर,
जनपद-ऊधम सिंह नगर,
उत्तराखण्ड।

Comments
Post a Comment