कहाँ खो गया बचपन
कहाँ खो गया बचपन
ये कूड़ा बीनता हुआ
ये कचरा उठाता हुआ
अपनी माँ के साथ
बर्तन पोंछा करता हुआ
अपने पिता के साथ
खेतों में काम करता हुआ
कहाँ खो गया बचपन।
वो माँ की बाहों का झूला
वो बैठने के लिए पिता का कंधा
किताबों की बड़ी-बड़ी बातें
असल जिंदगी में है कहाँ
क्या वास्तव में पूरा हो रहा
सर्व शिक्षा अभियान।
क्यूँ स्कूल नहीं जाता बचपन
अपने घर की जिम्मेदारियों
को निभाता बचपन
यह बचपन अगर स्कूल जाए
कुछ पढ़ लिखकर बन जाए
अपने को पहचान पाए
घर के हित के साथ
देश हित में आगे बढ़ जाए।
हम शिक्षक यह ठान लें
नहीं बिगड़ने देंगे तस्वीर बचपन की
बनाएँगे कहानी उनकी सफलता की
तभी मिलेगा खोया हुआ बचपन।
रचयिता
सुषमा मलिक,
कंपोजिट स्कूल सिखेड़ा,
विकास खण्ड-सिंभावली,
जनपद-हापुड़।
ये कूड़ा बीनता हुआ
ये कचरा उठाता हुआ
अपनी माँ के साथ
बर्तन पोंछा करता हुआ
अपने पिता के साथ
खेतों में काम करता हुआ
कहाँ खो गया बचपन।
वो माँ की बाहों का झूला
वो बैठने के लिए पिता का कंधा
किताबों की बड़ी-बड़ी बातें
असल जिंदगी में है कहाँ
क्या वास्तव में पूरा हो रहा
सर्व शिक्षा अभियान।
क्यूँ स्कूल नहीं जाता बचपन
अपने घर की जिम्मेदारियों
को निभाता बचपन
यह बचपन अगर स्कूल जाए
कुछ पढ़ लिखकर बन जाए
अपने को पहचान पाए
घर के हित के साथ
देश हित में आगे बढ़ जाए।
हम शिक्षक यह ठान लें
नहीं बिगड़ने देंगे तस्वीर बचपन की
बनाएँगे कहानी उनकी सफलता की
तभी मिलेगा खोया हुआ बचपन।
रचयिता
सुषमा मलिक,
कंपोजिट स्कूल सिखेड़ा,
विकास खण्ड-सिंभावली,
जनपद-हापुड़।

Comments
Post a Comment