नारी जीवन

  हे नारी! तुम शान हो
  धरती का सम्मान हो
 लाचार नहीं, कमजोर नहीं
अपनी ही एक पहचान हो

क्या नारी खुद दृढ़ नहीं?
देश में अभियान जरूरी
क्या अपने ही राष्ट्र में?
नारी स्वयं सुरक्षित नहीं

नारी को   सशक्त   बनाने
अपराजिता -अभियान चलाया
बेटी -बचाओ बेटी- पढ़ाओ
मोदी जी ने नया मार्ग अपनाया

मजबूत इरादे, दृढ़ संकल्प
निडर,अहिंसक  बनना है
अपने गौरव का मान रखकर
पथ में बढ़ते जाना है
पथ में बढ़ते जाना है।।
                         
रचयिता
दीपा पाण्डेय,
प्रवक्ता संस्कृत,
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज काकड़,
विकास खण्ड-बाराकोट,
जनपद-चम्पावत।

Comments

Total Pageviews