४३७~ पुष्पा पटेल【प्र.अ】 प्राथमिक विद्यालय संग्रामपुर ब्लॉक- चित्रकूट, जनपद- चित्रकूट राज्य- उत्तर प्रदेश

        🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद चित्रकूट से अनमोल रत्न शिक्षिका बहन पुष्पा पटेल जी से करा रहे हैं, जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और व्यवहार कुशलता से अपने विद्यालय को शिक्षण गतिविधियों एवं सामाजिक विश्वास का केन्द्र बना दिया है जो हम सभी के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय है।

आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2636775753266672&id=1598220847122173

👉1..शिक्षक का परिचय:-
श्रीमती पुष्पा पटेल【प्र.अ】
प्राथमिक विद्यालय संग्रामपुर
ब्लॉक- चित्रकूट, जनपद- चित्रकूट
राज्य- उत्तर प्रदेश

प्रथम नियुक्ति : 02 जुलाई- 2009
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त : 26 जुलाई- 2013

👉2- विद्यालय की समस्याए :- विद्यालय की स्थिति उस समय असामान्य थी। चाहे वह भौतिक स्थिति हो, शैक्षिक स्तर या उपस्थिति, ठहराव हो अथवा सामूदायिक सहयोग।



👉3- विद्यालय की समस्याओं का समाधान:- चुनौतीपूर्ण कार्य था पर "जहाँ चाह, वहाँ राह"। सर्वप्रथम विद्यालय के कक्षों को सभी के सहयोग से साफ किया व सारे पुराने कबाड़ को एक कक्ष में व्यवस्थित किया ताकि छात्रों को साफ सुरक्षित वातावरण मिले। मैदान को बराबर किया गया व क्यारियां बना कर फूलों के पौधे रोपे। गांव के गणमान्य व्यक्तियों से मिल कर विद्यालय की सफाई, सुरक्षा तथा नामांकन आदि मुद्दों पर सहयोग मांगा और उन्हें गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का भरोसा दिलाया। शिक्षा की स्थिति सुधारने के लिए बच्चों को परिवेशीय ज्ञान से जोड़ने का प्रयास किया।गतिविधियों, tlm, कविता, नाटक, खेल आदि को माध्यम बनाया। बच्चों को प्रेरित करने के लिये साप्ताहिक टेस्ट, बेस्ट स्टूडेंट, लीडर... आदि पुरस्कार वितरित किए थोड़ा खर्च आता था परंतु परिणाम भी आशा दिलाने वाले मिले। बच्चों को स्कूल अच्छा लगने लगे तो बाकि चीजे
आसान लगने लगती हैं। स्वरचित कविताओं से पाठ रुचिकर बनाया।बच्चों ने अपना बाल अखबार "उमंग" मेरे मार्गदर्शन में निकाला।2016 में स०अ० के रूप में श्री धर्मेंद्र कुमार ने पदभार संभालने के बाद शैक्षिक स्तर को सुधारने में सक्रिय भूमिका निभाई।
2016 में पंचायत स्तर से दो कक्षों में टाइल्स लगी व मैदान में इंटरलाकिंग हुई। लोगों का द्रष्टिकोण बदल रहा है। पर अभी मंजिल के लिए प्रयास जारी है।

👉4 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:- 2015 में दो बच्चों ने आश्रम पद्धति विद्यालय के प्रवेश परीक्षा को पास कर हमें आशांवित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने टाउनहाल तथा जनपद में प्रशंसा पाई। हमारी खो-खो व कबड्डी टीम लगातार दो बार जनपद स्तर पर पहुंची।











👉5- विद्यालय और बच्चों की
उपलब्धि:-
A- नामांकन विवरण: 100
B- उपस्थिति: 75 - 90
C- पुरस्कार विवरण: र
D- प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण:
E- अन्य उपलब्धियाँ:

👉6 - शिक्षक और विद्यालय की उपलब्धियां:-
A- नवाचार: कविता व रोचक गतिविधि तथा न्यूनतम लागत से tlm बना कर सिखाने का प्रयास, कला व क्राफ्ट।
B- सम्मान:
C- पुरस्कार: मतदाता जागरूकता अभियान प्रतियोगिता में, शैक्षिक रंगोली
D- अन्य उपलब्धियाँ: बतौर स०अ० पी०टी० व सांस्कृतिक कार्यक्रम टीम सहायक मंडल स्तर।

👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश: मिशन शिक्षण संवाद आज बेसिक शिक्षा को सम्मान जनक स्थिति में पहुंचाने के लिए हम सभी को नई दिशा, नया द्रष्टिकोण देने के लिए हृदय से आभार।

👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:- हम सभी के ऊपर देश के भविष्य की मजबूत, संस्कारित, सुसंगठित नीव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह हमारे लिए गौरव की बात है। हमें अपना सर्वस्व लगाकर उसे सिद्ध कर दिखाना है।

👉9- संकलन एवं सहयोग
राजकुमार शर्मा/ ज्योति कुमारी
मिशन शिक्षण संवाद चित्रकूट
03-05-2020

साभार:
मिशन शिक्षण संवाद
9458278429

Comments

Total Pageviews