४४६~ नरेन्द्र कुमार (स०अ०) उच्च प्राथमिक विद्यालय लखनापुर, वि०ख०- भाग्यनगर, जनपद- औरैया

          🏅अनमोल रत्न🏅

💁🏻‍♂️ मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद- औरैया से अनमोल रत्न शिक्षक भाई नरेन्द्र कुमार जी से करा रहे हैं। जिन्होंने शारीरिक नि:शक्तता को स्वयं पर कभी हावी न होने दिया, साथ ही सकारात्मक सोच और व्यवहार कुशलता से अपने विद्यालय को सामाजिक विश्वास का केन्द्र बना दिया। आपके प्रेरक प्रयास हम सभी के लिए अनुकरणीय हैं।

💁🏻‍♂️ आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयासों को:

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2644604889150425&id=1598220847122173

🥀1 शिक्षक का परिचय:-
नरेन्द्र कुमार, सअ
प्राथमिक विद्यालय लखनापुर, वि०ख०- भाग्यनगर, जनपद- औरैया

प्रथम नियुक्ति : 18 सितम्बर 1999
वर्तमान विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में दायित्व निर्वहन : 01 जुलाई 2013 से।

सत्र 2006-07 में विद्यालय का संचालन हुआ, विद्यालय भवन बनकर तैयार नहीं हुआ था। मात्र 13 बच्चों से विद्यालय संचालन हुआ। संसाधनों के पूर्ण अभाव के साथ बोरे पर बैठकर शिक्षण कार्य प्रारंभ किया।
स्थायी प्रधानाध्यापक के कार्यभार ग्रहण करने के बाद नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया। जो बढ़कर सत्र 2010-11 तक 79 पहुँच गया।
फिर सहसमन्वयक हिन्दी पर मेरा चयन हो जाने पर दिनांक 03 जून 2011 को विद्यालय से कार्यमुक्त होकर कुछ नया करने की मंशा से ब्लाॅक संसाधन केन्द्र अजीतमल पर कार्यभार ग्रहण किया। परन्तु वहाँ एमडीएम बाबू बनकर रह गया। यह कार्य हमारे स्वभाव के विपरीत था। अत: 07 जनवरी 2013 को त्यागपत्र देकर पुन: विद्यालय में आ गया। आकर मन बड़ा व्यथित हुआ जहां 79 छात्र संख्या छोड़कर गया था। वहाँ अब नामांकन मात्र 43 था। गाँव वाले अपने बच्चों को इस विद्यालय में पढ़ाना ही नहीं चाहते थे। सत्र 2012-13 में मात्र 06 नये प्रवेश हुए थे। 30 जून 2013 को प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय संचालन का दायित्व मुझ पर आ गया था।

🥀2- विद्यालय की समस्याएं:-
▪ विद्यालय में छात्र नामांकन कम हो जाना सबसे बड़ी संख्या थी।
▪ विद्यालय में साफ सफाई का अभाव।
▪ ग्रामीणों द्वारा विद्यालय को अराजकता का अड्डा बनाकर दूषित करना।

🥀3 - विद्यालय की समस्याओं का समाधान:-
✨A- स्वयं के प्रयास से:
▪ग्राम प्रधान, कुछ अभिभावकों व गांव के जागरुक नागरिकों से सम्पर्क कर नामांकन बढ़ाने के प्रयास से परिणाम भी मिले।
▪हैण्डपम्प के दूषित संग्रहित होने वाले पानी के गड्ढे को बंद कर नाली निर्माण कराना।
▪बरामदे में जाली लगवाकर वहां ग्रामीणों का बैठकर जुआ खेलना बन्द कराया, जो वहां के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य था।
▪प्रत्येक माह के अन्त में शतप्रतिशत उपस्थित छात्रों को 'स्टार आफ द मंथ' चयन कर पुरस्कृत किया।
▪बच्चों की उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कराकर उपस्थिति लेना।
▪माह में 5 दिन अनुपस्थित छात्रों के घर जाकर अभिभावकों से सम्पर्क कर जागरुक किया।
▪नियमित रूप से छात्रों को दैनिक संदेश कार्य, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, प्रतियोगिता प्रभात की अलग-अलग कापी बनवाकर संकलन करवाना।
▪ दैनिक सन्देश कार्य की मासिक परीक्षा कराकर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कृत करना।
✨B- जनप्रतिनिधि के सहयोग से: नामांकन रैली, पर्वों, विशेष कार्यक्रमों आदि के समय पर ग्राम प्रधान व सदस्यों का सहयोग मिलता रहा है।
✨C- जन सहभागिता से: वर्तमान में गांव के अधिकांश नागरिक विद्यालय के लिए सकारात्मक सोच के साथ सहयोगी करने को तैयार हैं।





















🥀4- विद्यालय और विद्यार्थियों की
उपलब्धि:-
✨A- नामांकन विवरण:
सत्र छात्र संख्या
2012-13 43
2016-17 56
2017-18 61
2018-19 63
2019-20 67
✨B- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कारों का विवरण:
🥈बिधूना में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने खो-खो व कबड्डी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
✨जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में - -
🥇विज्ञान क्विज में प्रथम पुरस्कार 1000 रु कु. गायत्री कक्षा 8
🥉भाषण प्रतियोगिता तृतीय स्थान कु.संजना कक्षा 7
🎖पोस्टर प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार कु. संध्या कक्षा 6

🥀5 - शिक्षक और विद्यालय की उपलब्धियां:-
11 जनवरी 2019 को जनपद स्तरीय शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

🥀6 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश:
अपने कार्यक्षेत्र में लोगों से जो सम्मान मिलता है उससे मन प्रसन्न हो जाता है, यह किसी पुरस्कार से कम नहीं है।
🥀7 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:-
सफलता प्राप्ति हेतु कार्य करने में बहरे बन जाओ, पीछे खींचने वाले बहुत लोग मिलेंगे।

साभार -
नरेन्द्र कुमार, इं.प्र.अ
पूर्व माध्यमिक विद्यालय लखनापुर
विख-भाग्यनगर, जनपद-औरैया

संकलन - ज्ञान प्रकाश
टीम मिशन शिक्षण संवाद औरैया
11-05-2020

नोट: मिशन शिक्षण संवाद में सहयोग और सुझाव के लिए वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर लिखें।

Comments

  1. श्रम और लगन को नमन।
    बहुत बहुत बधाई श्रीमान जी

    ReplyDelete
  2. Very nice ,🙏🙏🙏🙏💝
    Akhilesh kumar, Ariyari

    ReplyDelete

Post a Comment

Total Pageviews