राष्ट्रीय बालिका दिवस

भारत की बालिकाओं के,

स्वास्थ्य और सुरक्षा का हो काम।

सभी असमानताएँ दूर हों,

अधिकार भी हों बालिकाओं के नाम।।


24 जनवरी 1966 का दिन था खास,

इंदिरा गांधी बनीं प्रधानमंत्री आज।

प्रथम नारी शक्ति ने कार्यभार सँभाला,

प्रधानमंत्री पद पर शुरू किया काज।। 


राष्ट्रीय बालिका दिवस को,

इसी दिन से मनाया गया।

बालिका अधिकारों के प्रति,

जन जागरूकता लाया गया।।


 महिला एवं बाल विकास,

भारत सरकार ने शुरूआत किया।

'सेव द गर्ल' थीम पर 2009 से,

बालिका दिवस की शुरुआत हुआ।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews

1164379