जावेद अख्तर जन्मदिन

एक गीतकार और पटकथा लेखक,

उम्दा शायर, नाम था जावेद अख्तर।

हिन्दी फिल्मों में दिए बेहतरीन गाने,

कहा जाता है उन्हें कलम का जादूगर।।


17 जनवरी सन 1945 ग्वालियर में,

जावेद अख्तर  जी का जन्म हुआ।

पिता जां निसार, माता साफिया के पुत्र,

शुरुआती पढ़ाई खाला के घर हुआ।।


लेखन का हुनर विरासत में पाया था,

कविता संगीत का, माहौल घर में पाया था।

माता-पिता उन्हें 'जादू' नाम से बुलाते थे

बाद में उन्होंने ही जावेद नाम दिये थे।।


1964 में काम की तलाश में मुंबई आये,

पटकथा लेखन में फिर अपनी कलम चलाये। 

70 के दशक में, बहुत से फिल्मी गाने लिखे 

शोले, दीवार, डाॅन  मील के पत्थर साबित हुए।।


 काव्य संग्रह है उनके 'तरकश, और लावा'

जावेद ने उनसे पुरस्कार और सम्मान पाया।

 गीतों के लिए 8 बार, फिल्म फेयर सम्मान मिला, 

सन 2007 में उन्हें, पद्मभूषण से नवाजा गया।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews

1164374