५३६~ अनमोल रत्न पुष्पा तिवारी रा०उ०प्रा०वि० आमबाग टनकपुर, ब्लॉक - चम्पावत, जनपद-चम्पावत, राज्य- उत्तराखण्ड

           🏅अनमोल रत्न🏅


मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद परिवार के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड से अनमोल रत्न शिक्षिका बहन पुष्पा तिवारी जी से करा रहे हैं जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच एवं सतत प्रेरक प्रयासों से अपने विद्यालय को प्रेरक एवं अनुकरणीय बनाया है जो हम सभी के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय है। मिशन शिक्षण संवाद परिवार के द्वारा विद्यालय परिवार की उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएँ 💐🙏

आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को :-
https://www.facebook.com/1598220847122173/posts/3189240358020206/

👉  शिक्षक का परिचय :-
पुष्पा तिवारी
रा०उ०प्रा०वि० आमबाग टनकपुर, ब्लॉक - चम्पावत, जनपद-चम्पावत, राज्य- उत्तराखण्ड
प्रथम नियुक्ति तिथि- 05 - 02 - 2000


👉 विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :-

विद्यालय में उपलब्ध भौतिक संसाधन विद्यालय का भवन आकर्षक परिवेश, छात्रों के लिए प्रांगण में बैठने हेतु उचित व्यवस्था, खेलने के लिए खुला परिवेश, प्राकृतिक सुन्दरता, हारमोनियम, ढोलक, पी०टी० ड्रम ,क्रिकेट लूडो कैरम बैडमिण्टन, हाई जंप स्टैंड, सहायक सामग्री आदि।
👉A- स्वयं के प्रयास :-
➡️ लॉकडाउन के दौरान आयोजित,
नृत्य गीत, चित्रकारी, योग, कविता, कविता पाठ आदि में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग।
➡️ बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विविध शैक्षिक एवं सह शैक्षणिक क्रियाकलापों का आयोजन।
👉B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से :-
➡️ समुदाय में विद्यालय के प्रति अपनेपन का भाव।
➡️ विद्यालय में आनन्दमयी वातावरण का सृजन।
👉C-जनप्रतिनिधि के सहयोग से-:
➡️ राष्ट्रीय पर्वो, विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। राष्ट्रीय पर्वों पर समुदाय एवं अभिभावकों द्वारा सक्रिय भूमिका निभायी जाती है। इन दिवसों की पूर्व संध्या पर समुदाय द्वारा विद्यालय में श्रमदान किया जाता है।
➡️ विद्यालय मैं राष्ट्रीय कार्यक्रमों का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से किया जाता है।
👉D-शासन के सहयोग से-:
➡️विद्यालय का भौतिक पर्यावरण सुधारा गया है।

👉E -जन सहभागिता से-:
➡️समय-समय पर प्रतिष्ठित व्यक्ति राष्ट्रीय पर्वों में आकर छात्रों को प्रोत्साहन करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देते हैं।
➡️छात्रों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाता है।

👉 किए गए प्रयासों का परिणाम :-
छात्र उपस्थिति दर 85% से 90% तक।
➡️ प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या 6 है।

👉 विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ :-
शिक्षा के क्षेत्र में 2010 से लगातार संकुल व विकासखण्ड व जिला स्तर पर विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं में  प्रतिभाग के साथ स्थान प्राप्त।
➡️ कु० कंचन एवं शुभम चंद 
कक्षा-8 का राज्य व जिला स्तर पर पेंटिंग प्रतियोगिता में चयन।
➡️ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रणवीर सिंह तोमर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
➡️ 2022 में सपनों की उड़ान में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ में कक्षा 6 कुमारी खुशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सपनों की उड़ान में लोक नृत्य में
कुमारी कंचन, कुमारी नेहा, कुमारी तनुजा पांडे,  कुमारी चांदनी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
➡️ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रणवीर सिंह तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियांँ।
➡️ आनन्दमयी वातावरण में शिक्षण
➡️ छोटे बच्चों को बड़े बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियों में शामिल करना है।
➡️ छात्रों को स्वयं सृजन का अवसर देना।
➡️ टी०एल०एम० व आर्ट्स व क्राफ्ट वर्क खेल गतिविधि आधारित शिक्षण।
➡️ समय-समय पर बाल मेले के आयोजन में बच्चों के साथ प्रतिभाग।
➡️ बच्चों द्वारा कहानी निर्माण में प्रोत्साहन।
👉 विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक सामाजिक एवं खेलकूद, गतिविधियाँ :-
👉शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियाँ :-
👉नवाचारों का विवरण :-
➡️ प्रार्थना सभा में प्रत्येक दिन गाइड के रूप में कक्षा 6 से 10 तक सभी कक्षाओं के बच्चों का प्रतिभाग।
➡️ गतिविधि आधारित शिक्षण को प्राथमिकता।
➡️ स्थानीय परिवेश को सम्मिलित कर शिक्षण।
➡️ औषधीय पौधों के लाभ, उपयोग एवं महत्व को मूर्तरूप में बताना।
➡️ आनन्दमयी वातावरण में शिक्षण।
➡️ छात्रों को स्वयं सृजन का अवसर देना।
➡️ टी०एल०एम० व आर्ट्स एण्ड क्राफ्ट वर्क खेल गतिविधि आधारित शिक्षण।







B- शिक्षक  सम्मान एवं पुरस्कार विवरण  -
➡️ 2020 -2021 में गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर मिशन शिक्षण संवाद द्वारा  द्वारा प्रशस्ति पत्र।
➡️ 2021 मिशन शिक्षण संवाद द्वारा शिक्षा रत्न सम्मान।
➡️ नेशनल योगा सेमिनार में 2019 में प्रशस्ति पत्र।
➡️ शिक्षक दिवस  2021 के सुअवसर पर उप जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सम्मानित।
C- 30 जुलाई 2020 से जिला योग संयोजिका और काव्याञ्जलि संयोजिका के रूप में कार्य कर रही हूंँ।
जिससे बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहयोग मिल सके।
👉 मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश :-
मिशन शिक्षण संवाद शिक्षकों के लिए बेहतरीन मंच है, जहांँ नवाचारी, शैक्षिक उन्नयन एवं अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रेरित व  प्रोत्साहित किया जाता है। मिशन शिक्षण संवाद द्वारा शिक्षण कार्य हेतु उपलब्ध सामग्री बहुत उपयोगी साबित हो रही है। मिशन से जुड़े सभी सहयोगियों का बहुत-बहुत धन्यवाद।
👉 शिक्षक समाज के लिए संदेश :-
हम सभी शिक्षक अपने छात्रों के लिए प्रतिदिन कुछ नया करने का सपना देखते हैं। जिसमें हमारे छात्र एक नई उड़ान भर सकें।
किसी भी शिक्षक की सफलता उसके द्वारा पढ़ाये गये छात्रों की सफलता पर निर्भर करती है।

साभार- श्री आर०सी० जोशी
जिला एडमिन चम्पावत

संकलन एवं सहयोग - माधव सिंह नेगी
टीम मिशन शिक्षण संवाद परिवार उत्तराखण्ड

नोट : शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान एवं मानवता के कल्याण के लिए मिशन शिक्षण संवाद परिवार की निशुल्क एवं निस्वार्थ स्वैच्छिक स्वयंसेवी सेवा में सहयोग, सुझाव और संवाद के लिए सम्पर्क वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर लिखें✍🏻🙏
दिनाँक : 14-04-2022

Comments

Total Pageviews