तितली

प्यारी - प्यारी - न्यारी तितली।
लाल - बैंगनी- काली तितली।
रंग बिरंगे पंख हैं इसके,
लगती बड़ी निराली तितली।
फूलों पर इतराती फिरती,
बैठे डाली - डाली तितली।
कली - कली पर घूम - घूम कर,
पीती जूस रसाली तितली।
नीली - पीली बड़ी सलोनी,
बच्चों के मन भाली तितली।

रचयिता 
कृष्ण कुमार मिश्र,
सहायक अध्यापक,
मॉडल प्राथमिक विद्यालय रेहरा बाज़ार प्रथम (अंग्रेजी माध्यम स्कूल)
शिक्षा क्षेत्र - रेहरा बाज़ार,
जनपद - बलरामपुर।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews