आओ सिखाएँ संख्याओं की परिभाषा

आओ सिखाएँ संख्याओं की परिभाषा,
आओ सिखाएँ संख्याओं की परिभाषा।

ये नहीं प्यारे कोई मामूली संख्या,
इसमें छिपा है गणित का हर सवाल।

आओ सिखाएँ संख्याओं की परिभाषा,
गिनती की वो संख्या प्राकृतिक संख्या कहलाये,
जो 1 से शुरू होकर अनंत तक जाए।

0 से शुरू हो कर अनंत तक जो जाए,
पूर्ण संख्या वही कहलाये।

आओ सिखाएँ संख्याओं की परिभाषा

+प्लस का चिन्ह संख्या के आगे जब आये,
धनात्मक संख्या वो बन जाए।

-माइनस का चिन्ह जिस संख्या के आगे आये,
ऋणात्मक संख्या वही कहलाये।

आओ सिखाएँ संख्याओं की परिभाषा

धनात्मक और ऋणात्मक संख्या जहाँ लिखी जाए,
पूर्णांक संख्या वही कहलाये।

आओ सिखाएँ संख्याओं की परिभाषा

संख्या 2 से जो पूरी-पूरी भाग हो जाए,
सम संख्या वही कहलाये।

और वह संख्या जो 2 से भाग न हो पाये,
विषम संख्या वो बन जए।

आओ सिखाएँ संख्याओं की परिभाषा

केवल 1 से या स्वयं से जो संख्या विभाजित हो जाए,
अभाज्य संख्या वो कहलाये।

पर जो 1 से या स्वयं के अलावा भी किसी संख्या से विभाजित हो जाए,
भाज्य संख्या वही कहलाये।

आओ सिखाएँ संख्याओं की परिभाषा

P/q के रूप में जो लिखी जाये,
 परिमेय संख्या वो कहलाये।

और p/q के रूप मे जो न लिखी जाए
√ में संख्या जो आ जाए,
अपरिमेय संख्या वही कहलाये।

आओ सिखाएँ संख्याओं की परिभाषा

ये नही प्यारे कोई मामूली संख्या,
इसमें छिपा है गणित का हर सवाल।

आओ सिखाएँ संख्याओं की परिभाषा

रचयिता
शालू सिंह,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरनावा,
विकास खण्ड-बिनौली,
जनपद-बागपत।

Comments

Total Pageviews