महिला सशक्तिकरण विशेषांक -138 ,गीता यादव फतेहपुर

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक-138*

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2387556181521965&id=1598220847122173

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
(दिनाँक- 23 जुलाई 2019)

नाम-श्रीमती गीता यादव
पद-प्रधानाध्यापक
विद्यालय-प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर
विकास खण्ड देवमई,जनपद फ़तेहपुर।

*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉प्रथम नियुक्ति- 17/02/2009
वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति- मार्च 2015

*पहचान से मिला काम थोड़े बहुत समय के लिए रहता है लेकिन काम से मिली पहचान उम्र भर रहती है।*

जो अपने कदमों की काबिलियत पर विश्वास रखते हैं वो ही अक्सर मंज़िल पर पहुँचते हैं। प्रथम नियुक्ति से ही मैं बेसिक शिक्षा के उत्थान के लिए प्रयासरत हो, जिस-जिस विद्यालय में मैं गयी, मैंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी व लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया , जिसे समय समय पर सराहना भी मिली।
वर्तमान विद्यालय में मैं मार्च 2015 से प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हूँ और अपने विद्यालय को बच्चों को ऊपर उठाने की लगातार पुरज़ोर कोशिश कर रही हूँ।
मैंने अपने कार्यक्षेत्र में जो ख़ुद की पहचान बनायी है उसका पूरा श्रेय मैं मिशन शिक्षण संवाद को देती हूँ।  ये पहचान मुझे महोबा कार्यशाला के उपरान्त मिली।
मेरे द्वारा विद्यालय में किये जाने वाले नवाचार-
प्रतिदिन ड्रम व माइक से प्रार्थना सभा।
प्रतिदिन दैनिक श्यामपट्ट सन्देश कार्य का क्रियान्वयन।
हस्तनिर्मित सहायक सामग्री का निर्माण।
चित्रकथा के माध्यम से शिक्षण कार्य।
सभी विषयों में प्रकरण का कॉन्सेप्ट मैपिंग।
लूडो, साँप सीढ़ी, चक्के पे चक्का व ग्रिड गेम द्वारा पढ़ाये गए पाठ की पुनरावृत्ति।
समय समय पर विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम।
स्वयं के वेतन से बच्चों को स्पोर्ट्स यूनिफ़ॉर्म।
आई सी टी के माध्यम से शिक्षण।
कॉमिक्स निर्माण।
रोल प्ले के माध्यम से शिक्षण कार्य।
प्रकरण आधारित स्वरचित कविताओं द्वारा शिक्षण।
पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद की भी तैयारी कराना।

मैं अपने विद्यालय के समस्त बच्चों की माँ हूँ और बच्चे खुश तो माँ बहुत खुश, इसलिए उनकी खुशियों में कमी न आने देती हूँ न कभी आने दूँगी।
*उपलब्धियाँ*
👉🏻 कारागार मन्त्री श्री जयकुमार जैकी द्वारा सम्मानित।
👉🏻 पूर्व जिलाधिकारी श्री आञ्जनेय कुमार सिंह जी द्वारा *उत्कृष्ट शिक्षक* पुरस्कार।
👉🏻 जिलास्तरीय *कहानी सुनाओ* प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान।
👉🏻 मिशन शिक्षण संवाद की *राज्य स्तरीय सेमिनार, महोबा* में नवाचार हेतु सम्मानित।
👉🏻 बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सर्वश्रेष्ठ *नवाचारी शिक्षक* सम्मान।
👉🏻 वर्तमान जिलाधिकारी श्री संजीव सिंह द्वारा *शिक्षा गौरव पुरस्कार*
👉🏻 राज्य स्तरीय *आर्ट,क्राफ़्ट, पपेट* प्रतियोगिता में चयनित।
👉🏻 राज्य स्तरीय *उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार।*
👉🏻 राज्य स्तरीय *कॉमिक्स* बनाओ प्रतियोगिता में चयनित।

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews