महिला सशक्तिकरण विशेषांक -140,किरन ,गोरखपुर

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक-140*

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2389006954710221&id=1598220847122173
*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
(दिनाँक- 25जुलाई 2019)
नाम - किरन
पद- प्रधानाध्यापक
विद्यालय  - प्रा वि चनगही पिपराइच गोरखपुर

*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉नियुक्ति - 2006
मै इस विद्यालय पर 2008 में आयी। तब यहां अध्यापकों के बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां भी नही थीं। कमरे टूटे-फूटे थे। सर्वप्रथम कमरों का मरम्मत कराया और कुर्सियां, टाट खरीदी जिससे बच्चे और अध्यापक के बैठने की व्यवस्था हो सके।
इसके पश्चात अनुपस्थित चल रहे बच्चों के अभिभावकों से सम्पर्क किया और उन्हें बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करना शुरू किया । बच्चों को पढ़ाने के तरीकों  को भी बदलना शुरू किया। बच्चों को खेल, पी टी, क्राफ्ट और पेन्टिंग सिखाना शुरू किया।
विद्यालय में छोटे छोटे सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिता करा कर विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाता है जिसमें अभिभावक भी सम्मिलित होते हैं। नियमित रहने वाले बच्चों को स्टार आफिस दि मंथ चुनकर उन्हें पुरस्कृत किया जाता है और उनकी फोटो पूरे महीने नोटिस बोर्ड पर लगी रहती है। कुछ विशेष क्षेत्रों में जैसे वर्ष भर साफ-सफाई से आने वाले बच्चे, नियमित आने वाले बच्चे, पढ़ाई में आगे रहने वाले बच्चों के माता-पिता को भी पुरस्कृत किया जाता है।
नव नामांकित बच्चों को कापी, पेन्सिल, रबर और कटर देती हूँ।
धीरे-धीरे करके प्रत्येक बच्चों के लिए डेस्क बेंच बनवाया, वायरिंग कराकर पंखे लगवाये। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक पुस्तकालय कक्ष की शुरुआत की है। पारम्परिक तरीके से पढ़ाने के साथ - साथ प्रोजेक्टर लगा कर स्मार्ट क्लास का संचलन भी शुरू कर दिया | इन सभी कार्यों में होने वाले खर्च को अभी तक मैने स्वयं वहन किया है|

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews