महिला सशक्तीकरण विशेषांक-123,रेखा गढ़िया,अल्मोड़ा, उत्तराखंड

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक-123*

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2374398556171061&id=1598220847122173

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
(दिनाँक- 05जुलाई 2019)
नाम-रेखा गढि़या
पद-प्रधानाध्यापिका
विद्यालय-जी०पी०एस० बागपाली,क्षेत्र धौलादेवी/जिला अल्मोडा़,उत्तराखण्ड |
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉
परिचय ▶रेखा गढि़या /प्रधानाध्यापिका/जी०पी०एस० बागपाली/क्षेत्र धौलादेवी/जिला अल्मोडा़/उत्तराखण्ड |
💫मेरी प्रथम नियुक्ति 2005 में रा०प्रा०वि०बागपाली/धौलादेवी / अल्मोडा़/उत्तराखण्ड में हुई थी |
💫- गाँव अनुसूचित बाहुल्य एवं मूलभूत सुविधाओं से वंचित व उपेक्षित दुर्गम में, जिला मुख्यालय से 66किमी० दूर था |
💫_ चुनौतियां एवं मेरे व मेरे विद्यालय परिवार द्वारा किये गये कार्य *-" विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति व अनुशासन अत्यधिक न्यून पायी गयी 🖊 अतःबच्चों के हितार्थ कई प्रोजेक्ट अनेकों घटकों पर बनाये गये |उपस्थिति एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर क्रियात्मक शोध कर विद्यालय में  क्रियान्वित किया गया |
🔰- छात्र/छात्राओं की कार्यकारिणी  का गठन एवं कार्य विभाजन ,बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु मासिक स्टार चार्ट का निर्माण |
🔰-  आकर्षक प्रार्थना सभा ,
प्रारम्भ से ही योग,व्यायाम व खेल को समुचित स्थान दिया गया, सामान्य ज्ञान,स्थानीय समाचार वाचन | गृह प्रस्थान के समय भावगीत गाते हुए प्रस्थान |
🔰- बच्चों की 10सदस्यों की समिती का गठन,(प्नतिवर्ष विद्यालय से निकलने वाले प्नतिभावान बच्चे इसके सदस्य बन कार्य करते हैं )
🔰- बाल संसद का गठन,सभी विषयों एवं पाठों के लिये टी.एल.एम.बनाये गये |
🔰नवाचार किये जाते रहे हैं |🔰क्राफ्ट व कबाड़ से जुगाड़ द्वारा शैक्षणिक वस्तुओं का निर्माण कर कक्षा-कक्ष को आकर्षक बनाया गया
🔰पुस्तकालय व लर्निंग काॅर्नर बनाये गये |
🔰विगत तीन वर्षों से बच्चों द्वारा दीवार पत्रिका एवं तिमाही बाल अखबार,स्वयं के अनुभवों का संग्रह करवाया गया है |
🔰- अँग्रेजी ,संस्कृत व हिन्दी के नाटकों का सफल मंचन |🔰विद्यालय में 2005 से ही स्वच्छता सम्बन्धी वस्तुएं  रखना
🔰- समय-समय पर बैठकों का आयोजन किया जाता रहा है |डायरिया जैसे प्रकोपों से निपटने हेतु सेवा समिती का गठन ,
🔰-"मैतीवृक्ष "को पुनर्जीवित कर समुदाय को जागरूक बनाना- (इसमें शादी के समय वर-वधू एक वृक्ष का पौंधा लगाते हैं|)
🔰🖊*उपलब्धियां विद्यालय  * 2005 से 2009-10 तक जिला एवं राज्य स्तरीय टी.एल.एम. प्नतियोगिताओं में प्नथम स्थान प्नाप्त कर निरन्तर प्नगति करता रहा|
🔰-2011में विद्यालय में किये गये कार्यों का प्नोजेक्ट राज्य स्तर के लिए चयनित हुआ |
🔰 सभी बच्चे पूरे आत्मविश्वाश से self introduction,सामान्य ज्ञान एवं अंग्रेजी के शब्दों का उच्चारण करते हैं |
🔰- विद्यालय में बालमेला , मात्र दिवस तथा राष्ट्रीय पर्वों का आयोजन किया जाता रहा है |
🔰2005 से हमेशा विद्यालय खेल सांस्कृतिक कार्यक्रम नवाचार आदि में प्नगति करता रहा |अखबारों में भी इस विद्यालय की गतिविधियों व नवाचारों को  स्थान प्नाप्त होने लगा |
🔰आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को स्वंय सहायता दी गयी , तथा एस०बी०आई० अल्मोडा़,व समाजसेवी मनोज सनवाल जी की सहायता से गणवेश, स्वेटर, काॅपियाँ दिलवायी गयीं |
🔰समुदाय को बालिका शिक्षा हेतु जागरुक किया गया,अब बालिकाएँ ग्रेजुएशन कर रही हैं
🔰 2006-07 में ,जिन बालिकाओं ने शिक्षा बीच में ही अधूरी छोड़ दी थी उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने हेतु  कुछ माह पढा़ने के पश्चात 'बृजकोर्श ' करवाकर 12 बालिकाओं को  कक्षा 5 व कक्षा 8 उत्तीर्ण करवाया |
🔰 गाँव की निरक्षर महिलाओं को पढ़ने के लिए प्नेरित किया , कई महिलाएं अब अँगूठे की जगह अपने हस्ताक्षर करने लगी हैं|
🔰- प्नधानमंत्री सुरक्षा बीमा के अन्तर्गत शत प्नतिशत लोगों को  इस योजना से लाभान्वित किया गया |
🔰अब विद्यालय को सभी सम्माननीय नजरों से देखने लगे हैं | फलस्वरूप पढ़ने के लिए गाँव से पलायन भी रूक गया है|
🔰 टीम वर्क की भावना के तहत मेरे व मेरे सहयोगी अध्यापक द्वारा बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए हमेशा प्नयास किया जाता रहा है| भविष्य में भी ये प्नयास किये जाते रहेंगे |
🔰संदेश " सकारात्मक विचार एवं प्नयास हमेशा प्नगति की ओर ले जाती है |"✨

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Post a Comment

Total Pageviews