महिला सशक्तीकरण विशेषांक-135,आरती सिंह, सिद्धार्थनगर

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक-135*

https://www.facebook.com/1598220847122173/posts/2384774848466765/
*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
(दिनाँक- 19 जुलाई 2019)
नाम -आरती सिंह
पद -सहायक अध्यापक
विद्यालय-पूर्व मा. वि. पिपरसन विकास क्षेत्र बर्डपुर जनपद सिद्धार्थनगर....

*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉
मेरी ज्वाइनिंग 3 वर्ष पूर्व एक बंद विद्यालय पूर्व माध्यमिक विद्यालय  पिपरसन में सहायक अध्यापक विज्ञान के पद पर 29334 विज्ञान , गणित भर्ती में सिद्धार्थनगर जनपद के बर्डपुर ब्लॉक में हुई। यह विद्यालय जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर की दूरी पर बर्डपुर _ अलिगढ़वा मार्ग पर 1.5 km पूर्व दिशा में स्थित है।
विद्यालय में कोई चहारदीवारी न होने के कारण विद्यालय बंद होते ही लोग अपनी बकरियां और गाय भैंस को वहीं बांध दिया करते थे।पूरे गांव में कोई भी ग्रेजुएट नहीं था। ज्यादातर 8 वी पास थे, जो मुंबई या दिल्ली में मजदूरी का काम करते थे।
सबसे पहले गांव में संपर्क करने पर मुझे 5 बच्चे मिले जो पांचवीं पास करके जूनियर बन्द होने से दुःखी थे । उन्हीं को पढ़ाना शुरू किया,वे 5वी पास जरूर थे , पर उन्हें शायद काफी दिनों से विद्यालय से दूरी के कारण सिर्फ ओ की मात्रा तक पढ़ना याद था । फिर कुछ और किया ही नहीं जा सकता था, औे की मात्रा से पढ़ाना शुरू किया अपने बेटे की LKG की किताब से। अथक परिश्रम से 2महीनों में इन बच्चो ने हिंदी पढ़ना सीख लिया, इनकी प्रगति देखकर 22sep से शुरू हुई 5 की संख्या dec 15 में  22 और Feb tak 30 पहुंच गई।
परिणाम :-
बच्चो की उपलब्धियों से प्रभावित होकर मेरे विद्यालय को इंग्लिश मीडियम हेतु चयनित कर लिया गया है।
मेरे विद्यालय के छात्र रंगोली प्रतियोगिता और मेंहदी में भी ब्लॉक लेवल में स्थान प्राप्त करने लगे है
मेरे कार्यों से प्रभावित होकर तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी श्री गोपाल मिश्र जी ने मुझे संकुल का प्रभार दिया।साथ ही मिशन शिक्षण संवाद में ब्लॉक की तरफ से मेरा नाम भेजा गया।
_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews