२१८~ रामलाल सिंह यादव प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बड़वापुर, ज्ञानपुर, भदोही

🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद- भदोही से बेसिक शिक्षा के
अनमोल रत्न शिक्षक भाई रामलाल सिंह यादव जी से करा रहे हैं।

जिन पर कविता की ये लाइने सटीक बैठती है.....
परिंदों को नही दी जाती
तालीम उड़ानों की,
वो खुद ही तय करते है
मंजिल आसमानों की.!

रखता है जो हौसला
आसमां को छूने का.!
नहीं होती परवाह उसे
गिर जाने की।।

जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच के साथ शिक्षा को सफलता से जोड़ते हुए समाज को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने में सफलता प्राप्त की है। शिक्षक केवल सरकारी सेवक ही नहीं होता है, शिक्षक एक जीवन चरित्र होता है जो समाज के भविष्य को संपादित करता है। जिस देश में शिक्षक अनुकरणीय चरित्र के और शिक्षा के प्रति समर्पित होते है वह देश भी विश्व के लिए अनुकरणीय होता है। मिशन शिक्षण संवाद की ओर से ऐसे अनुकरणीय शिक्षक चरित्र को 🙏🏼नमन करते हैं।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2058079614469625&id=1598220847122173

मेरा नाम रामलाल सिंह यादव प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बड़वापुर, ज्ञानपुर, भदोही


👉प्रथम नियुक्ति सन् 23 दिसम्बर 2009 में प्राथमिक विद्यालय🏡 चितईपुर ,ज्ञानपुर ,भदोही


👉प्रश्नः आपकी वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति कब हुई?
👉उत्तर : 17 मई 2015 को प्राथमिक विद्यालय बड़वा पुर ज्ञानपुर भदोही में मेरी नियुक्ति प्रधानाध्यापक पद पर हुई।

👉प्रश्न: आपकी नियुक्ति के समय विद्यालय की क्या स्थिति थी?
👉उत्तर: जिस समय मेरी नियुक्ति वर्तमान विद्यालय में हुई विद्यालय की स्थिति बहुत दयनीय थी। विद्यालय में 64 छात्र नामांकित थे जिसमें 10 से15 बच्चे ही विद्यालय आते थे।

👉प्रश्न: आपने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए क्या प्रयास किया?
👉उत्तर: सर्वप्रथम मैं बच्चों के अभिभावकों से संपर्क किया और उनको अपने बच्चे को स्कूल में भेजने के लिए प्रेरित किया परंतु मुझे आलोचना और उलाहना भी मिली पर मैंने धैर्य न छोड़ा लगातार प्रयत्न करता रहा उसी के परिणाम स्वरूप आज छात्र संख्या-101 हो गई है और उसमें लगभग 80 से 85% बच्चों की उपस्थिति रहती है यह हमारे लिए किसी सपने साकार होने से कम नहीं था।

👉प्रश्न: बच्चों के प्रश्न याद कराने के क्या सूत्र है?
👉उत्तर: अच्छी कॉपी में नोट्स बनाना और उसे लगातार पार्ट-पार्ट कर टेस्ट लेना। जिसके कारण बच्चे पाठ को आसानी से याद करते हैं।याद करने के लिए बच्चों में प्रतिस्पर्धा पैदा करना जिससे बच्चे एक दूसरे को अपना प्रतिद्वंदी मानते हैं एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में पाठ के सम्पूर्ण प्रश्न याद कर लेते हैं।

👉प्रश्न: विद्यालय उपलब्धि के बारे में आप क्या कहना चाहेंगे?
उत्तर: 90% बच्चे एस सी समुदाय से आते हैं जिनके के पास कॉपी कलम जैसी मूलभूत वस्तु भी नहीं थी परंतु अध्यापकों के सहयोग एवं परिश्रम से उसमें विलक्षण प्रतिभा का विकास हो रहा है निरीक्षक दृष्टि से देखने पर भी लगता ही नहीं यह प्राथमिक के बच्चे हैं। यह किसी भी कानवेंट स्कूल के बच्चों से टक्कर ले सकते हैं।

प्रश्न: आपके विद्यालय के प्रति समुदाय का क्या सहयोग रहता है?
👉उत्तर: समुदाय विद्यालय का आईना होते हैं। इसमें ही हमारे कार्यों का मूल्यांकन होता है। समुदाय ने विद्यालय के अध्यापकों द्वारा किए जा रहे परिश्रम और मेहनत को देखकर हम लोगों को बहुत सम्मान दिया और अपने नन्हे बच्चों को हमें सौंप दिया!

प्रश्न: भविष्य में क्या योजनाएं है?
👉उत्तर: प्राथमिक विद्यालय बड़वापुर को प्रदेश स्तर पर पहुंचाना जिससे भदोही जनपद का नाम हो सके। इस क्षेत्र में 80% कार्य हो चुका है बहुत जल्द ही बड़वापुर के बच्चे प्रदेश स्तर पर अपना प्रदर्शन करेंगे।

👉प्रश्न: मिशन शिक्षण संवाद किस प्रकार से विद्यालय की प्रगति में अपना योगदान दिया?
👉उत्तर: वास्तव में इस प्रगति की पटकथा मिशन शिक्षण संवाद ने ही लिखी विभिन्न विद्यालयों के पोस्ट ने मुझे भी अपने विद्यालय के शैक्षिक उन्नयन हेतु प्रेरित किया इस कार्य के लिए मैं मिशन शिक्षण संवाद की समस्त टीम को विद्यालय परिवार की तरफ से शत-शत नमन करता हूं। वास्तव में मिशन शिक्षण संवाद बेसिक शिक्षा के लिए किसी Discovery🎤 चैनल 🌉से कम नहीं।

आपकी कार्य कुशलता बच्चों समाज और शिक्षकों के लिए अनुकरणीय है। क्योंकि आपके प्रयास से बच्चों में याद करने की अद्भुद क्षमता का विकास हुआ जो कि अनुकरणीय है।आपके प्रयास से बच्चे लगभग 2000 प्रश्न याद कर चुके है हर बच्चे को 20 से लेकर 40 तक पहाड़ा, भारत के राज्य और उनकी राजधानी, सभी 75 जनपदों का नाम याद करवा के एक अदभुद मिशाल पेश किया है।

मिशन शिक्षण संवाद की चतुर्थ कार्यशाला 12/03/2018 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ज्ञानपुर में आयोजित की गई थी उसमें बड़वा पुर के बच्चों ने अपना शैक्षिक गुणवत्ता का अद्भुत प्रदर्शन किया जिसमें बच्चों ने विश्व के 200 देशों की राजधानी, 40 तक पहाड़ा, 120 पर्यायवाची, 1 लाख तक अंग्रेजी गिनती स्पेलिंग सहित, परख के संपुर्ण पाठ की प्रश्नोत्तरी🗣 सुनाया जिसे मिशन शिक्षण संवाद टीम की तरफ से उन बच्चों को पुरस्कृत 🥇🥇भी किया गया।

अंत में ये बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि प्रा.वि.बड़वा पुर के बच्चे किसी भी कान्वेंट स्कूल से टक्कर ले सकते हैं और भदोही जनपद में संभवत शैक्षिक गुणवत्ता में उनका स्थान प्रथम है।

मिशन शिक्षण संवाद टीम ऐसे समर्पित और परिश्रमी अध्यापक और उनकी पूरी टीम को शत-शत नमन करता है।


✍साभार🙏_
राम लाल सिंह यादव
प्र०अ० प्रा०वि० बड़वापुर, ज्ञानपुर, भदोही
संकलन-
मनोज कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद भदोही।

👉मित्रों आपने देखा कि शिक्षक का समर्पित चरित्र ही समाज को नई दिशा दे सकता है। ऐसे समाज निर्माता आदरणीय रामलाल सिंह यादव जी को मिशन शिक्षण संवाद की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं!

अंत मे बेसिक शिक्षा के लिए-.....
बेहतर से बेहतर कि तलाश करो।
मिल जाये नदी तो समंदर कि तलाश करो।।
टूट जाता है शीशा पत्थर कि चोट से।
टूट जाये पत्थर ऐसा शीशा तलाश करो।।


👉 मित्रों आप भी यदि बेसिक शिक्षा विभाग के सम्मानित शिक्षक हैं या शिक्षा को मनुष्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण और अपना कर्तव्य मानते है तो इस मिशन संवाद के माध्यम से शिक्षा एवं शिक्षक के हित और सम्मान की रक्षा के लिए हाथ से हाथ मिला कर अभियान को सफल बनाने के लिए इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोगी बनें और शिक्षक धर्म का पालन करें। हमें विश्वास है कि अगर आप लोग हाथ से हाथ मिलाकर संगठित रूप से आगे बढ़े तो निश्चित ही बेसिक शिक्षा से नकारात्मकता की अंधेरी रात का अन्त होकर रोशनी की नयी किरण के साथ नया सवेरा अवश्य आयेगा। इसलिए--

👫 _आओ हम सब हाथ मिलायें।_
_बेसिक शिक्षा का मान बढ़ायें।।_

👉🏼 नोटः- यदि आप या आपके आसपास कोई बेसिक शिक्षा का शिक्षक अच्छे कार्य कर शिक्षा एवं शिक्षक को सम्मानित स्थान दिलाने में सहयोग कर रहा है तो बिना किसी संकोच के अपने विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों को हम तक पहुँचाने में सहयोग करें।

☀ आपकी ये उपलब्धियाँ और गतिविधियाँ हजारों शिक्षकों के लिए नयी ऊर्जा और प्रेरणा का काम करेंगी। इसलिए बेसिक शिक्षा को सम्मानित स्थानक दिलाने के लिए हम सब मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जुड़कर एक दूसरे से सीखें और सिखायें। बेसिक शिक्षा की नकारात्मकता को दूर भगायें।

_उपलब्धियों का विवरण और फोटो भेजने का Whatsapp No.- 9458278429 ईमेल- shikshansamvad@gmail.com है।_

*साभार:* _🗣शिक्षण संवाद एवं गतिविधियाँ_

*🙏🏼निवेदन:-* *📝मिशन शिक्षण संवाद* की समस्त गतिविधियाँ निःशुल्क, स्वैच्छिक एवं स्वयंसेवी हैं। जहाँ हम आप सब मिलकर *शिक्षा के उत्थान और शिक्षक के सम्मान* के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसलिए यदि कहीं कोई लोभ- लालच या पद प्रतिष्ठा की बात कर, अपना व्यापारिक हित साधने की कोशिश कर रहा हो, तो उससे सावधान रह कर टीम *📝मिशन शिक्षण संवाद* को मिशन के 📱नम्बर-9458278429 पर अवश्य अवगत करा कर सहयोग करें।

धन्यवाद अनमोल रत्न शिक्षक साथियों🙏🙏🙏
विमल कुमार
कानपुर देहात

मिशन शिक्षण संवाद के  फेसबुक पेज, समूह, ब्लॉग, ट्विटर एवं यू-ट्यूब पर  ऐसे ही अनेकानेक नवाचार देखने, पढ़ने और कमेंट के रूप में अपने विचार लिखने के लिए क्लिक करें-

1-फेसबुक पेज:-
@ https://www.facebook.com/shikshansamvad
2- फेसबुक समूह:-
@ https://www.facebook.com/groups/118010865464649
3- मिशन शिक्षण संवाद ब्लॉग:-
@ http://shikshansamvad.blogspot.in
4- ट्विटर:-
@ https://twitter.com/shikshansamvad
5- यू-ट्यूब:-
@ https://www.youtube.com/channel/UCPbbM1f9CQuxLymELvGgPig
6- वेबसाइट:-
@ http://missionshikshansamvad.com

अपनी उपलब्धियों का विवरण, ऑडियो, वीडियो और फोटो भेजने का Whatsapp No.:- 9458278429 एवं ईमेल- shikshansamvad@gmail.com है।

Comments

Total Pageviews