हिंदी हमारे देश की शान है

हिंदी हमारे देश का,

गौरव है, शान है।

सबसे वैज्ञानिक लिपि, 

ये भाषा महान है।

हिंदी में ही समाहित

कबीर का ज्ञान है।

हिंदी से ही आई 

मीरा महान है।

हिंदी ही राजभाषा

हमारा गुमान है।

हिंदी हमारी माँ है

भाषाओं की जान है।

हिंदी है आत्मगौरव

भावों की खान है।

आओ चलो फिर से इसे 

गौरव दिलाना है।

हिंदी की हर बात में

ढेरों फसाना है।

हिंदी हमारे देश की

जातीयता का प्रान है।


रचयिता
डॉ0 निशा मौर्या, 
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मीरजहांपुर,
विकास खण्ड-कौड़िहार-1,
जनपद-प्रयागराज।

Comments

Total Pageviews