बच्चे मन के सच्चे

बच्चों से करो नित्य संवाद,

उनको अपने पास बैठाओ।

उनके मन की बात जानकर,

उन संग हँसो, खिलखिलाओ।।


 बच्चे होते हैं मन के सच्चे,

 इस बात को समझते जाओ।

 थोड़ा मस्ती कर उनके साथ,

 उनको अपना दोस्त बनाओ।।


 छोटी-मोटी हुई जो गलती,

 उससे उनको मत डराओ।

 सारी बातें पूछ कर उनसे,

 समस्या का हल सुझाओ।।

 

 पढ़ना लिखना बहुत जरूरी,

 यह बात बच्चों को समझाओ।

 जीवन में आगे बढ़ने को,

 नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाओ।।


रचयिता

अमित गोयल,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय निवाड़ा,

विकास क्षेत्र व जनपद-बागपत।



Comments

Total Pageviews