२७९~ रीता सेमवाल (प्र०अ०) प्रा०वि० नीलकण्ठ, जिला- पौड़ी गढवाल उत्तराखण्ड

🏅अनमोल रत्न🏅
मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड की देवतुल्य अनमोल रत्न शिक्षिका बहन रीता सेमवाल जी से करा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच, सामाजिक सहभागिता और व्यवहार कुशलता से न सिर्फ विद्यालय को आदर्श बनाया बल्कि शिक्षा और शिक्षक दोनों के सम्मान और स्वाभिमान को आगे बढ़ाया है। जो हम सब के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरक है। मिशन शिक्षण संवाद परिवार की ओर से हम ऐसी अनमोल रत्न बहनों को कोटि-कोटि नमन करते हैं।
आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये अनुकरणीय प्रयासों को:-

https://facebook.com/story.php?story_fbid=2216528065291445&id=1598220847122173

मैं रीता सेमवाल (प्र०अ०) प्रा०वि० नीलकण्ठ, जिला- पौड़ी गढवाल उत्तराखण्ड से हूँ। मेरी प्रथम नियुक्ति 1995 में उत्तराखण्ड के सुदूर सीमावर्ती चमोली जनपद में सहायक अध्यापिका के पद पर नियुक्ति हुई 23 वर्ष की शैक्षिक सेवा में कार्य करते हुए 2014 में रा०प्रा०वि० नीलकंठ में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत रहते हुये मेरे द्वारा अनेक नवाचार और शैक्षिक गुणात्मक प्रयास निरन्तर अबाध रूप से किये जा रहे हैं।

👉1- सर्वप्रथम विद्यालय परिवेश का पूर्ववर्ती और वर्तमान विद्यालय में सौन्दर्यीकरण सुसज्जित किया(रंग रोगन पेन्टिंग इत्यादि)
👉2- छात्र स्वच्छता एवम् गणवेश में वृद्धि वर्तमान विद्यालय में दो ड्रैस के साथ खेल तथा ट्रैकसूट का प्रबन्ध किया है।
👉3- छात्रों के बैठने हेतु पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था कार्यालय कक्ष एव फर्नीचर निर्माण पूर्ववर्ती एव् वर्तमान विद्यालय में किया।

👉4- पूर्ववर्ती विद्यालय में ड्रम सैट ध्वनि यंत्र वादय यन्त्र तथा व्यायाम सामग्री की उपलब्धता की।
👉5- विद्यालय में कार्यरत रहते हुये प्रत्येक विद्यालय से छात्रों का खेल-कूद सांस्कृतिक गतिविधियाँ, सपनों की उड़ान, सामान्य ज्ञान, भाषा, गणित प्रतियोगिता में प्रतिभाग व् स्थान प्राप्त किया।
👉6- स्काउट गाइड में छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन(बुलबुल) योग में पाँच जनपद के साथ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान।

👉7- सफलता की कहानी माड्यूल तथा एम.एच.आर.डी.के पोर्टल में
👉8- छात्रों हेतु लाइब्रेरी निर्माण 1000 पुस्तकें स्वयं उपलब्ध करायी।
एक कंप्यूटर की स्वयं तथा एक की समुदाय द्वारा उपलब्धता कराई।
👉9- डाइनिंग हाल निर्माण डाइनिंग टेबल चेयर की व्यवस्था
👉10- आँगन निर्माण फुलवारी निर्माण
👉11- प्रोजेक्ट बॉक्स फॉइल का जनपद स्तर पर प्रथम स्थान स्वरचित कविताओं का संग्रह।

👉12- गरीब कन्याओं का विवाह जरूरत मन्दों को लेखन पठन सामग्री वस्त्रादि तथा यथाशक्ति आर्थिक सहयोग
👉13- जागरुकता रैली स्वछता पर्यावरण संरक्षण पॉलीथिन उन्मूलन वृक्षारोपण स्कूल चलो आदि का आयोजन
👉14- अनेक टी.एल.एम. निर्माण तथा प्रतिवर्ष जनपद राज्य तथा राष्ट्रस्तर तक प्रतिभाग पुरस्कार प्राप्त।
👉15- दो छात्र 2005 में तथा एक छात्र 2015 में नवोदय विद्यालय हेतु चयनित।

👉16- विद्यालय से उत्तीर्ण छात्र 6. 7. 8. में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर सभी गतिविधियों में प्रतिभाग करते हैं।
👉17- मध्याहन भोजन (संजीवनी भोज) प्रतिमाह कराया जाता है।
👉18- नीलकंठ ट्रस्ट (सिरसा) द्वारा प्रतिवर्ष छात्रों हेतु जूते, मोज़े, ट्रैक सूट, स्वेटर, कोट, टोपी, आई कार्ड की उपलब्धता के साथ व्हाइट बोर्ड कार्यालय हेतु चेयर सैट दो वॉश वेसिन तथा एक दिन का भोज 10 बेबी चेयर की उपलब्धता 4 स्टील के डिब्बे किचिन हेतु।


👉19- 10 बेबी चेयर सभी छात्रों को स्वेटर एक दिन का भोज विजयगिरी।
👉20- नवाचारी में 2005 में आई.आई.एम.से पुरस्कार प्रथम गवर्नर अवार्ड 2015 में, शैलेश मटियानी पुरस्कार 2016 में, तीन जिलाधिकारीयों द्वारा श्रेष्ठ अध्यापक सम्मान, अनेक संस्थाओं तथा विभाग द्वारा टी.एल.एम, शोध. ए ए. ग्रेड विद्यालय उत्कृष्ट अध्यापक पुरस्कार सृष्टि डॉट कॉम पर अंतराष्ट्रीयस्तर पर आई आई एम द्वारा नवाचार का उल्लेख।
👉21- अब तक 50 हजार संकुल, 2.50 लाख प्रा.वि. चौरखाल, 9 लाख नीलकंठ में समुदाय द्वारा व्यय! 3 लाख स्वयं द्वारा विभिन्न कार्यो रंग रोगन शौचालय कार्यालय निर्माण में परिणामतः प्राइवेट से छात्रों ने सरकारी में प्रवेश लिया।
👉22- प्रतिवर्ष विद्यालय वार्षिकोत्सव धूमधाम से आयोजित होता है और बढ़िया प्रयास निरन्तर गतिमान हैं।
👉23- अवकाश के दिन भी विद्यालय के निर्माण कार्य करना अतरिक्त समय लगाकर सौन्दर्यीकरण और छात्रों की तैयारी करवाना।

संकलन व प्रस्तुति📘🖊 == मिशन की ओर से लक्ष्मण सिह मेहता राज्य संयोजक मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड का हार्दिक आभार।

👉नोट:- आप अपने मिशन परिवार में शामिल होने, आदर्श विद्यालय का विवरण भेजने तथा सहयोग व सुझाव को अपने जनपद सहयोगियों को अथवा मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर-9458278429 और ई-मेल shikshansamvad@gmail.com पर भेज सकते हैं।

निवेदक: विमल कुमार
25-11- 2018

Comments

Total Pageviews